चुनाव में कांग्रेस जीती तो बस्तर में बनेगी जिला सरकार,पुनिया बोले-बस्तर की सभी 12 सीटें जीतेंगे

Shri Mi
4 Min Read

22382198_1552363744850632_3987544206723286473_oरायपुर।घनघोर बारिश के बीच हजारों आदिवासियों की जनाधिकार सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि बस्तर का माहौल बता रहा है कि इस बार चुनाव में कांग्रेस बस्तर की 12 में से 12 सीटें जीतेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बस्तर में जिला सरकार की व्यवस्था लागू करेगी।उन्होंने कहा कि 2014 में आयी मोदी सरकार और पिछले 14 वर्षों से सत्ता पर काबिज रमन सरकार ने सिर्फ झूठे वादे किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आदिवासियों को उनका हक देगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आयी तो जिला सरकार की व्यवस्था को फिर लागू किया जाएगा और फिर बीजापुर का फैसला बीजापुर में होगा, रायपुर में नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ का नारा लगाती है लेकिन बेटा बचाने में लगी हुई है। अमित शाह अपने बेटे को बचा रहे हैं और रमन सिंह अपने बेटे को। दूसरी ओर बस्तर में बहु-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

                         नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि हजारों की संख्या में मौजूद आदिवासियों से हम वादा करते हैं कि कांग्रेस उनके दुख दर्द दूर करेगी।
सभा को कोंटा के विधायक कवासी लखमा, भानुप्रतापपुर के विधायक मनोज मंडावी, कोण्डागांव के विधायक मोहन मरकाम, चित्रकोट के विधायक दीपक बैज, दंतेवाड़ा की विधायक देवती कर्मा और कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष शिशुपाल सोरी ने भी संबोधित किया।

दंतेवाड़ा में भारी बारिश के बाद भी हजारों आदिवासी मैदान में डटे रहे

दंतेवाड़ा में जनाक्रोश सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि यूपीए की सरकार ने जो अधिकार लोगों को दिए हैं उसे भाजपा की सरकार छीनना चाहती है, लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी। उन्होंने मतदाताओं को आगाह किया कि भाजपा धनबल के भरोसे चुनाव जीतना चाहती है, इससे सावधान रहना होगा।

                      प्रभारी सचिव अरुण उरांव ने कहा कि वे आदिवासी के बेटे हैं और ठीक से जानते हैं कैसे भाजपा के लोगों की नजर आदिवासियों के जंगल और उनकी जमीन पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव देखकर बोनस बांट रही है, वह आदिवासियों को खरीदना चाहती है। लेकिन वह समझ ले कि आदिवासी ना बिका था और न कभी बिकेगा।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि देश और प्रदेश दोनों भाजपा सरकारें महंगाई बढ़ा रही हैं और लोगों के अधिकार छीन रही हैं।

                    नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव ने यूपीए सरकार की ओर से दिए अधिकारों की चर्चा करते हुए कहा कि जो अधिकार आपका था उसे दूसरों को दिया जा रहा है।सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय महेंद्र कर्मा जी को भावुकता के साथ याद किया। उनके बेटे दीपक कर्मा ने आभार प्रदर्शन किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close