अधिराज बिल्डर पर 60 करोड़ की ठगी का आरोप…लोगों ने किया थाने का घेराव

BHASKAR MISHRA
7 Min Read
  IMG20171012152247IMG20171012150913बिलासपुर— अधिराज बिल्डर के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने सिविल लाइन थाना कि वजाय तारबाहर थाने का घेराव किया। पुलिस प्रशासन से बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जोगी कांग्रेस जिला प्रवक्ता विक्रांत तिवारी ने अधिराज बिल्डर के समर्थक कांग्रेस नेता अकबर खान समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विक्रांत तिवारी का मुलायजा के बाद अकबर खान समेत मारपीट करने वाले तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सिविल लाइन को भेज दिया है। मारपीट में विक्रांत तिवारी के आंख के ऊपर लगी चोट में आठ टांके लगाए गए हैं।
आज की अन्य खबरें
सीमांकन में देरी करने वाले तहसीलदारों को जारी होगा शो-कॉज नोटिस
रायगढ़ में डा.रमन बोले- 2018 के चुनाव में पत्ता साफ होने का डर अभी से कांग्रेसियों के चेहरे पर
                                                             सैकड़ों की संख्या में आज अधिराज बिल्डर के खिलाफ ठगे गए लोग तारबाहर थाना का घेराव किया। लोगों ने बताया कि अधिराज बिल्डर ने सस्ते दामों में प्रदेश के प्रमुख शहरों में प्लाट और फ्लैट देने का एग्रीमेंट किया था। रजिस्ट्री के बाद कुछ लोगों ने आधा तो कुछ ने पूरा रूपया दिया। तीन चार साल बाद भी ना तो फ्लैट मिला और ना ही प्लाट। आज एक नोटिस पर बिलासपुर संभाग के प्रभावित लोगों को अधिराज बिल्डर की तरफ से समझौते के लिए त्रिवेणी भवन बुलाया गया था । लेकिन अधिराज बिल्डर के चार पांच मालिकों में से कोई नहीं पहुंचा। नागपुर से एक वकील और कानूनविद जस्टिस पाण्डेय सुनवाई करने पहुंचे। अधिराज बिल्डर के समर्थन में समझौता के लिए दबाव डाला। दोनों के इशारे कुछ लोगों से मारपीट हुई। जिसमें विक्रांत तिवारी को गहरी चोट पहुंची हैविक्रांत तिवारी के साथ कांग्रेस नेता अकबर खान समेत साथी अतीक खान,वसीम खान और दानिश खान ने मारपीट की है। विक्रांत तिवारी के आंख के ऊपर गहरी चोट पहुंची है।

करीब 60 करोड़ की हुई ठगी

Join Our WhatsApp Group Join Now
IMG20171012150949त्रिवेणी बिहार और थाना का घेराव करने करीब चार सौ की संख्या में लोग पहुंचे। घेराव में नौजवान से लेकर 80 साल का बुजुर्ग भी शामिल हुआ। सभी लोगो ने बताया कि अधिराज बिल्डर ने सस्ते दर पर प्लाट और फ्लैट देने का एग्रीमेन्ट किया है। कुछ लोगों ने एग्रीमेन्ट 2010 में तो कुछ ने बाद में कराया। अधिराज बिल्डर ने सभी से 15 से 35 लाख रूपए लिए है। लेकिन किसी को न तो फ्लैट दिया गया और ना ही प्लाट। मामले को लेकर कई बार विरोध किया गया। हर बार आजकल के लिए बिल्डरों टरका दिया। मामला मुम्बई ट्रिब्यूनल तक पहुंचा। ट्रिब्यूनल में अधिराज बिल्डर के मालिकों ने बताया कि 20 करोड़ का एग्रीमेन्ट हुआ है। समझौता के बाद लौटा दिया जाएगा। थाना का घेराव करने पहुंचे लोगों ने बताया कि चार सौ लोगों ने औसतन 15 से 20 लाख रूपए दिए हैं। इस तरह कम्पनी ने करीब 60 से 80 करोड़ की ठगी की है। हम लोग चाहते हैं कि सभी का रकम लौटाया जाए।

                                           त्रिवेणी भवन में आयोजित समझौता कार्यक्रम में रायगढ़,कोरबा,रायपुर,बिलासपुर समेत मध्यप्रदेश के अनूपपुर और शहडोल जिले से लोग पहुंचे। सभी ने संचालकों को सामने आने के लिए कहा। वकील और जस्टिस मारकण्डेय ने बताया कि ट्रिब्यूनल में सुनवाई हो चुकी है। हम लोग समझौता करने आए हैं।

अधिराज बिल्डर संचालक और काम काम
वकील दाण्डेकर ने तारबाहर थाना प्रभारी को बताया कि अधिराज बिल्डर के पांच संचालक हैं। संचालक मण्डल में जितेन्द्र भाटिया,जयन्ति भाटिया, संतोष श्रीवास्तव, आलोक और संदीप वाडोडकर का नाम हैं। फिलहाल अभी वह बाहर गए हैं। जबकि प्रभावित लोगोंं ने बताया कि पांच संचालक मंडल बिल में दुबके हुए हैं। सभी लोग बिलासपुर और रायपुर में छिपे हैं।

करीब पांच सौ लोगों से ठगी
IMG-20171012-WA0017थाना घेराव करने पहुंचे लोगों की माने तो अधिराज बिल्डर की तरफ से उन्हें पत्र भेजा गया । पत्र में कहा गया है कि जिन लोगों का अधिराज बिल्डर से फ्लैट और प्लाट के लिए एग्रीेमेंन्ट हुआ है। उनके साथ समझौता किया जाएगा। सभी लोग बिलासपुर स्थित त्रिवेणी व्यापार विहार पहुंचे। करीब चार पांच सौ लोग एग्रीमेन्ट कापी लेकर पहुंचे। लेकिन वहां केवल एक वकील और ट्रिब्यूनल जस्टिस मारकन्डेय ही दिखाई दिए ।बैठक में पहुंचे लोगों ने वकील और जस्टिस से अधिराज बिल्डर से रूपए लौटाए जाने की मांग की। इस बीच लोगों की वकील और जस्टिस से जमकर बहस हुई। इसी दौरान अकबर खान और उनके समर्थकों ने लोगों को धक्का देकर भगाने का प्रयास किया। जोगी कांग्रेस जिला प्रवक्ता विक्रांत तिवारी से अकबर खान की कहा सुनी गयी। मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते लोगों में भगदड़ मच गयी। बाहर से न्याय की आश में त्रिवेणी भवन पहुंचे 80 साल के सैकड़ों बुजुर्ग भगदड की जद में आ गए। किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया। किसी को चोट नहीं पहुंची। इसके बाद सभी लोग तारबाहर पहुंचकर थाना पहुंचकर अधिराज बिल्डर की लिखित शिकायत की है।

विक्रांत ने बताया धारदार हथियार से हमला
विक्रांत तिवारी ने बताया कि अकबर खान और उनके साथियों ने मेरे साथ मारपीट की है। धारदार हथियार से हमला किया है। आंख पर चोट पहुंची है। मामले की शिकायत पुलिस से की है। आंख के ऊपर चोट पहुचने के बाद आठ टांके लगे हैं। विक्रांत ने बताया कि अकबर खान अधिराज बिल्डर की तरफदारी कर रहा था।

अकबर के खिलाफ मामला दर्ज..थानेदार ने सुनी लोगों की शिकायत
विक्रांत तिवारी की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने अकबर खान और उसके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिराज बिल्डर की शिकायत करने पहुंचे सैकड़ों लोगों की भी शिकायत को थानेदार ने एक साथ लिखित में लिया है। तारबाहर टीआई निषाद ने बताया कि अकबर खान को जल्द ही पक़ड़ लिया जाएगा।

close