प्राचार्य के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप..शिकायत पर जांच शुरू, रिपोर्ट के बाद होगा मामला दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

15075530046971486394352बिलासपुर—शहर के नामी शैक्षणिक संस्थान छीतानी मितानी दुबे यानि सीएमडी महाविद्यालय प्रिंसिपल पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित महिला निजी कम्पनी में मार्केटिंग का काम करती है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला के आरोपों को महाविद्यालय के प्राचार्य दीपक चक्रवर्ती ने  झूठा बताया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           महिला ने प्रिसिंपल के खिलाफ महिला सेल में शिकायत की है। पुलिस ने मामले में जाँच भी शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया है कि वह सरकन्डा में रहती है। प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग का काम करती है। महिला के अनुसार मार्केटिंग व्यवसाय से जु़ड़े होने के कारण सीएमडी कालेज के प्रिंसिपल दीपक चक्रवर्ती से मुलाकात होती थी। घटना सितंबर की है। जब दीपक चक्रवर्ती ने सरकण्डा स्थित अपने घर मे दुष्कर्म किया।

                 सीएमडी महाविद्यालय के प्राचार्य ने आरोप को निराधार बताया है। उन्होने बताया कि महिला पर झूठी शिकायत करने का आरोप लगाया। दीपक के अनुसार शिकायत करने वाली महिला सीएमडी कॉलेज में नौकरी लगाने के लिए दबाव बना रही थी। जब तक आकर कई बार नौकरी कालेज में नौकरी की मांग की है। जब नौकरी नहीं मिली तो मनगढंत आरोप लगाकर पुलिस के चक्कर में फंसा रही है।दीपक ने बताया कि जांच का मैं सामना करूंगा। इसके बाद सच और झूठ का पर्दाफाश हो जाएगा।

                               बहरहाल महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हो गया है। शिकायत की जांच भी शुरू हो गयी है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद प्रिंसिपल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया जाएगा।

close