CGTETः साल में 2 बार होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा..सचिव का आदेश…व्यापम परीक्षा लेने की करे तैयारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

cgvyapamबिलासपुर—प्रायमरी और मिडिल स्कूल अध्यापकों का चयन CGTET से किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर बताया है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन प्रत्येक वित्तीय वर्ष में बार किया जाएगा। जल्द ही शिक्षक पात्रता परीक्षा पाठ्यक्रम  की जानकारी का प्रकाशन कर दिया जाएगा। जल्द ही परीक्षा के तौर तरीकों की जानकारी और उचित दिशा निर्देशों को संबधित लोगों तक पहुंचा दिया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                        छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनिमय के तहत अध्यापकों की नियुक्त का फैसला किया है। धारा 23 प्रावधान के अनुसार कक्षा एक से आठ तक अध्यापकों का चयन राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की गाइड  लाइन के अनुसार किया जाएगा। इसी के तहत राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

 

              स्कूल शिक्षा सचिव विकास शील के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा साल में दो बार मई और नवम्बर महीने में होगी। परीक्षा में उत्तीर्ण सभी प्रतियोगियों को पात्रता प्रमाण पत्र और अंकसूची दी जाएगी। परीक्षा के दौरान एससीईआरटी व्यापम को अलग से राशि  का भुगतान नहीं करेगा। शिक्षा सचिव विकास शील ने व्यावसायिक परीक्षा नियंत्रक को परीक्षा आयोजन की तैयारी का भी निर्देश दिया है।

close