चुनाव से पहले मिल सकता है तोहफा ?…शिक्षाकर्मियों से सहमत…सीएम ने कहा फिर होगी मुलाकात…

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
IMG-20171004-WA0129बिलासपुर–राजनांदगांव सांसद ने शिक्षाकर्मी संघ के मांगो का समर्थन किया है। अभिषेक की मध्यस्थता में मंगलवार को शिक्षाकर्मी मोर्चा प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के साथ सीएम आवास में 2 घंटे बैठक हुई। शिक्षाकर्मी संघ के नेता अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शिक्षाकर्मियों के हित में निर्णय का भरोसा दिया है। शिक्षक मोर्चा प्रतिनिधिमंडल को एक बार फिर चर्चा के लिए बुलाया है।

                      मंगलवार को शिक्षाकर्मी संघ के 12 धड़ों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम आवास में मुख्यमंत्री रमन सिंह से मुलाकात की है। मामले में राजनाांदगांव सांसद अभिषेक सिंह ने मध्यस्थता करते हुए शिक्षाकर्मियों के हितों का हरसंभव ध्यान रखने का आश्वासन दिया है। सीएम आवास में शिक्षाकर्मी प्रतिनिधमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से करीब दो घंटे तक बातचीत की। इस दौरान राजनांदगांव सांसद अभिषेक सिंह भी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      संजय शर्मा ने बताया कि सांसद अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह से बातचीत का अवसर मिला। बैठक में सांसद अभिषेक सिंह समेत प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से 9 बिन्दुओं पर खुलकर बातचीत की।

IMG-20171004-WA0117

                             इस दौरान शिक्षाकर्मियों के संविलियन और शासकीयकरण मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई। शिक्षाकर्मियों के शासकीयकण पर होने वाले खर्च का अनुमानित बजट को भी सामने रखा गया।
                                                      संजय ने बताया कि शिक्षाकर्मियों के सेवा हस्तांतरण, संविलियन, सांतवा वेतनमान , सभी वर्गों के क्रमोनत वेतनमान, वेतन विसंगति समेत वर्ग तीन, दो और वर्ग एक के समानुपातिक वेतन को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। करीब दो घंटे की बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी 9 बिन्दुओं पर चर्चा के बाद आश्वासन दिया कि शिक्षाकर्मियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सीएम ने कहा कि किसी निर्णय तक पहुंंचने से पहले शिक्षाकर्मी मोर्चा प्रतिनिधियो के साथ जल्द ही निर्णायक बैठक कर रणनीतियों पर दुबारा चर्चा करेंगे।
           संजय शर्मा ने बताया कि सीएम डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के साथ निर्णायक बैठक की जानकारी जल्द ही देंगे। बैठक के बाद शिक्षाकर्मी मोर्चा संघ प्रतिनिधिमंडल ने प्रान्तीय सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण दिया। सीएम ने सम्मेलन मे शामिल होने का आश्वासन दिया है। वहीं बैठक को लेकर दिए जा रहे बयान पर शिक्षक पंचायत कलयाण संघ के अध्यक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भूपेन्द्र बनाफर ने कहा कि सीएम को मालूम है कि संगठन के लोग बैठक के बहाने नेतागिरी चमकाने आए हैं।
                        मुख्यमंत्री के साथ बैठक में संजय शर्मा , वीरेंद्र दुबे, केदार जैन, विकास राजपूत, चंद्रदेव राय, मनोज सनाढ्य, देवनाथ साहू, प्रवीण श्रीवास्तव , आयुष पिल्लै, रमेश चंद्रवंशी, ऋषिदेव सिंह, स्वदेश शुक्ला, भूषण चंद्राकर , गोपी वर्मा, ताराचंद जायसवाल, पवन सिंह, हेमकुमार साहू, जय दास समेत संघ के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

राजनीति चमकाने गए थे

शिक्षक पंचायत कलयाण संघ  के बिना छतीसगढ़ मे कोई संघ हड़ताल नही कर सकता है। सीएम से जब मुलाकात कर सममेलन ही करना था तो फिर मोर्चा 2० नवम्बर से हड़ताल का नाम लेकर शिक्षक पंचायत को गुमराह क्यो कर रहे थे। सहायक शिक्षक पंचायत कलयाण संघ के साथ अधिकांश सहायक शिक्षकों की निष्ठा जुड़ी है। हम ईमानदारी के साथ शिक्षकों के हित के लिए प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में निगम और पंचायत शिक्षकों की संख्या 69% है। मतलब 1 लाख 80 हजार शिक्षक में से 1 लाख 24 हजार सहायक शिक्षक पंचायत से है। हम अपने बलबुते पर छतीसगढ़ मे आंदोलन कर सकते हैं। मोर्चा के लोग केवल नेतागिरी कर रहे हैं। इसकी जानकारी सीएम समेत सभी शिक्षक पंचायत को है।                                                                                         भूपेन्द्र सिंह बनाफर अधयक्ष सहायक शिक्षक कलयाण संघ

close