एक साल बाद लिपिकों को मिलेगा कौशल भत्ता…अब घेराव के बाद पूरी होगी…पांच मांग..

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

rohit_tiwari_cgबिलासपुर—मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर ने एक वर्ष पहले आयोजित लिपिको की कौशल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सीसीएफ ने पूर्व की तारीख से आर्थिक लाभ देने का भी आदेश दिया है। लिपिक नेताओं ने सीसीएफ के आदेश को संघ की जीत बताया है। इसके अलावा लिपिकों ने सीसीएफ को अल्टीमेटम देते हुए अन्य पांच सूत्रीय मांग पूरी नहीं होने पर पांच अक्टूबर को कार्यालय घेराव का एलान किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के महामंत्री रोहित तिवारी ने बताया कि लिपिक संघ न्याय की मांग कर रहा है। शासन के निर्देशानुसार लिपिको का हक देना सीसीएफ को देना ही होगा। यदि बी.आनन्द बाबू को लगता है कौशल परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद लिपिक संघ घेराव और विरोध की रणनीति से पीछे हट जाएगा तो यह उनकी गलतफहमी है।

               रोहित तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर लिपिकों की कौशल परीक्षा 13 महीने पहले हुई थी। शासन ने एलान किया था कि कम्प्यूटर परीक्षण और परीक्षा के बाद उत्तीर्ण कर्मचारियों को वेतन में 500 रूपए अतिरिक्त मासिक लाभ दिया जाएगा। अन्यथा कर्मचारियों को मात्र 250 रूपए ही मिलेंगे। लिपिक संघ के दवाब में और लोगो का ध्यान भटकाने आनन फानन में सीसीएफ ने 13 महीने बाद परीक्षा परिणाम की घोषणा की है। अच्छी बात है..लेकिन लिपिक संघ अपने अन्य पांच सूत्रीय मांग से पीछे हटने वाले नहीं है।

                       लिपिक संघ महामंत्री के अनुसार सीसीएफ के सामने 27 सितम्बर को छः सूत्रीय मांग का अल्टीमेटम दिया गया है। इस दौरान मिलने का भी प्रयास किया गया गया। लेकिन सीसीएफ ने मुलाकात का अवसर नहीं दिया। मुख्य माँगे पूरी ना होने पर लिपिक संघ 5 अक्टूबर को मुख्य वन संरक्षक कार्यालय बिलासपुर का घेराव और प्रदर्शन करेंगा।

                                            रोहित ने बताया कि लिपिको को सीसीएफ बेवजह परेशान कर रहे हैं। इस बात को कौशल परीक्षा परिणाम के एलान से अच्छी तरह समझा जा सकता है। जो लाभ कर्मचारियों को एक साल पहले मिलना चाहिए था…उसकी घोषणा अब की जा रही है। ऐसे ही कर्मचारी विरोधी रवैयों के खिलाफ लिपिक संघ ने बी.आनन्द बाबू के खिलाफ मोर्चा खोला है। रोहित के अनुसार संघ ने सीसीएफ को दिए अल्टीमेटम में कौशल परीक्षा का लम्बित परिणाम घोषित करने को कहा था। इसमें परीक्षा तिथि से लिपिको को आर्थिक लाभ देने की माँग की भी मांग की गयी है।

              छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री ने कौशल परीक्षा परिणाम और आर्थिक लाभ की घोषणा को संघ की जीत बताया है। उन्होने कहा की हमारी अन्य पांच प्रमुख मांगो को सीसीएफ को मानना ही होगा। कर्मचारी विरोधी आदेशों को निरस्त किये बिना एक माँग को पूरी कर सीसीएफ पल्ला झाड़ नहीं सकते हैं। अन्य माँगे पांच मांगों को मानना होगा। लिपिक संघ 5अक्टूबर को मुख्य वन संरक्षक कार्यालय बिलासपुर मे घेराव और प्रदर्शन करेगा। इस दौरान सीसीएफ की तानाशाही का जमकर विरोध किया जाएगा।

close