झांकी देखकर लौटा घर…तो रह गया दंग…मामला तोरवा थाना तक पहुंचा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

TORAVA THANAबिलासपुर— बीती रात तोरवा थाना क्षेत्र के एक सूने मकान में चोरों ने हाथ साफ किया। चोर जब घटना को अंजाम दे रहे थे उस दौरान मकान मालिक अपने परिवार के साथ शहर में घूमघूमकर देवी की झांकी देख रहे थे। देर रात लौटने पर चोरी की जानकारी मिली। सुबह पीड़ित ने तोरवा थाना मामला दर्ज कराया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुर्राभाठा निवासी संतोष दास एक दिन पहले अष्टमी की झांकी देखने परिवार के साथ शहर भ्रमण पर निकला। शहर की दुर्गा झांकी देखने के बाद संतोष अपने परिवार के साथ रात्रि करीब 1 बजे घर लौटा। घर में घूसते ही उसने देखा की सामान बिखरा हुआ है। घर की खिड़की भी टूटी हुई है।

                 आज सुबह संतोष तोरवा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। संतोष के अनुसार सोने चांदी रकम के अलावा अज्ञात चोरों ने आठ हजार नगद भी पार कर दिया है। पुलिस ने संतोष की शिकायत दर्ज कर आरोपी को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

close