पहले सफाई की दुहाई..फिर कार्रवाई…यात्रियों में हड़कंप

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20170925-WA0016बिलासपुर— मंडल रेल प्रबंधन ने उमरिया में स्वच्छता अभियान चलाया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वाईन की अगुवाई में उमरिया स्टेशन में चारो तरफ गंदगी के खिलाफ अधिकारियों ने झाड़ू उठाया। कचरा को ठिकाने लगाया। अधिकारियों ने यात्रियों को गांधीजी के देश को स्वच्छ बनाने वाले स्वच्छता अभियान में शामिल होने को कहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 स्वच्छता अभियान के बाद अधिकारियों की अगुवाई में उमरिया स्टेशन में किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान भी चलाया गया। उमरिया-पेण्ड्रारोड स्टेशनों के बीच चलने वाली गाडियों में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाकर हजारों रूपयों की वसूली की गयी।

           किलाबंदी चेकिंंग अभियान के दौरान कुल 196 मामले दर्ज किये गए। बिना टिकट के 54 मामलों से करीब 16रूपयों की वसूली हुई। अनियमित टिकट के 37 मामलों में 12 हजार रूपयों से अधिक का पेनाल्टी लगाया गया। बिना बुक लगेज के 86 मामले दर्ज पकड़ में आए। गंदगी फैलाने के 9 मामलों में जुर्माना लगाया गया।

                       अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, टीटीई, आरपीएफ स्टाफ शामिल हुआ। कुल 12 गाडियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

Share This Article
close