गोदाम और संग्रहण केन्द्र पर कांग्रेसियों का धावा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— नाम घोटाले में कांग्रेस की जांच समिति ने आज बिल्हा स्थित धान संग्रहण और नान गोदाम पर धावा बोला। कांग्रेसियों ने दोनों ही स्थान से पिछले 12 साल से होने वाले धान संग्रहण की जानकारी के अलावा नान गोदाम का भी भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान कर्मचारी भी काफी भयभीत नजर आए

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                               जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस की बिल्हा समिति ने धान संग्रहण केन्द्र और नान गोदाम पर धावा बोला। कांग्रेसियों ने यहां उपस्थित कर्मचारियों से अमानक धान की जानकारी के अलावा पिछले 12 में खरीदे गए धान की जानकारी मांगी। इस दौरान जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों और जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला के अलावा बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक मरवाही विधआयक अमित जोगी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। कांग्रेस के नान घोटाला जांच अभियान में युवा कांग्रेस इकाई भी सहयोग कर रही है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार अधिकारियों से जो दस्तावेज मिले हैं उनमें कुछ हेर-फेर किये जाने की आशंका जताई जा रही है।

                                      मालूम हो कि दो दिन पहले ही दिल्ली में कांग्रेस ने एलान किया था कि छत्तीसगढ़ में पिछले 12 साल में रमन सरकार ने 36 हजार करोड़ का नान घोटाला किया है। घोटाले में उनके परिजन भी शामिल हैं। इसके पहले पीसीसी ने राज्य जांच ईकाई की जांच पर सत्य छिपाने का आरोप लगाते हुए जिला स्तर पर छोटी छोटी कांग्रेस कमेटियों  के माध्यम से धान संग्रहण केन्द्रों, नान के गोदामों के अलावा सहकारी बैंक और मार्कफेड जाकर जांच करने का  निर्देश था। इस बात के मद्देनजर बिलासपुर में जिला कांग्रेस ने 6 कमेटियों का गठन कर निर्देशानुसार जांच का बीड़ा उठाया। आज बिल्हा धान संग्रहण केन्द्र और नान के गोदाम में धावा बोला।

close