महिला डॉक्टर ने पीया जहर..इलाज के दौरान किम्स में मौत…एक साल पहले हुई थी डाक्टर से शादी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

tarbahar p.s.बिलासपुर— तारबाहर थाना क्षेत्र में रेलवे के डॉक्टर कालोनी निवासी महिला डाक्टर की जहरीला पेय पीने से मौत हो गयी है। डॉक्टर महिला के डॉक्टर पति से तारबाहर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। डॉक्टर महिला की मौत किम्स में इलाज के दौरान हुई है। मामला सिविल लाइन में दर्ज किया गया है। डॉक्टर महिला की एक साल पहले शादी हुई है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                          पुलिस जानकारी के अनुसार रेलवे हास्पिटल में पदस्थ महिला डॉक्टर करूणा मीणा की ईलाज के दौरान मौत हो गयी है। डॉक्टर करूणा का पति भी रेलवे हास्पिटल में डॉक्टर है। दोनों की शादी एक साल पहले हुई है। दोनों ने आठ महीने पहले ही रेलवे हास्पिटल में ज्वाइन किया था।

      जानकारी के अनुसार 23 सितम्बर को रेलवे हास्पितल में एक कार्यक्रम था। दोनों कार्यक्रम में शिरकत हुए। इसी दौरान डॉक्टर करूणा के पति वेंकटेश मीणा के पैर में मोच आ गयी। दोनों रात को घर लौटे। डॉक्टर वेंकटेश ने पैर में मालिश के लिए नीलगिरी का तेल मांगा। करूणा ने तेल लेकर मालिश करने की बात कही। डॉक्टर पति ने कहा कि मैं मालिश कर लूंगा।

                                          पति ने कहा कि तुम खाना की व्यवस्था करो…मैंं अपना काम कर लूंगा। इसी दौरान दोनों में बहस शुरू हो गयी। करूणा ने तैश में आकर नशीली दवाई का सेवन कर लिया। शायद नीलगिरी के तेल को पी लिया। घटना के बाद डॉक्टर करूणा को एम्बूलेश बुलाकर रेलवे अस्पताल में 23 सितम्बर की रात को भर्ती किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने अपोलो रिफर कर दिया।

             अपोलो में इलाज के दौरान ही करूणा के परिजनों ने किम्स में इलाज करने की मांग की। इसके बाद करूणा को 24 सितम्बर को किम्स में भर्ती किया गया। आज दोपहर इलाज के दौरान डॉक्टर करूणा मीणा ने दम तोड़ दिया।

                        जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टर करूणा मीणा के मर्ग को कायम किया। इसके बाद मामले को तारबाहर थाना के हवाले कर दिया। तारबाहर पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है। पुलिस के अनुसार चूंकि दोनों की शादी एक साल पहले हुई है। पता लगाया जा रहा है कि नशीली दवाई पीने का क्या कारण हो सकता है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

close