CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व न्यायाधीश और पांच अन्य के खिलाफ किया केस दर्ज

Shri Mi
1 Min Read

cbiनईदिल्ली।सीबीआई ने ओडिसा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश आई.एम. कुद्दूसी और पांच अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। सेवानिवृत न्यायाधीश कुद्दूसी को भ्रष्टाचार के मामले में नामजद किया गया है। उनके अलावा प्रसाद एजुकेशनल ट्रस्ट के बी.पी. यादव और पलाश यादव तथा एक बिचौलिये और दो अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है। प्रसाद एजुकेशनल ट्रस्ट लखनऊ में मेडिकल कॉलेज चलाता है।न्यायामूर्ति कुद्दूसी 2004 और 2010 के बीच ओडिसा उच्च न्यायालय में उच्च न्यायाधीश थे।सीबीआई ने दिल्ली में उनके निवास पर तथा अन्य सात जगहों पर छापे भी मारे।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

Join Our WhatsApp Group Join Now

 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close