फर्जी आईपीएस बेटी की खुल गयी पोल…घर घुसकर की थी 15 तोला सोने की चोरी…पचपेढ़ी में पकड़़ाई युवती

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस ने गहन छानबीन के बीच पांच दिन के भीतर घर में घुसकर 15 तोला सोना चोरी करने वाली महिला को पकड़ लिया है। महिला की गिरफ्तारी मस्तूरी ब्लाक में पचपेढ़ी थाना के गांव सुलौनी से की गयी है। महिला ने कुदुदण्ड स्थित नीलिमा शर्मा पति सुशील शर्मा के अन्दर घुसकर  11 सितम्बर को चोरी की थी। नीलिमा ने मामले की शिकायत सिविल लाइन लाइन थाने में 12 सितम्बर को की थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    सिविल लाइन थाना प्रभारी नसर सिद्धीकी ने बताया कि कुदूदण्ड निवासी नीलिमा शर्मा पति सुशील शर्मा ने 12 सितम्बर को रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि एक महिला किराया का घर मांगने आयी। बातों ही बातों में अंजान महिला घर में घुसी और आलमारी से रकम की पोटली पार कर दी। उसके जाने के बाद मालूम हुआ कि महिला ने ही चोरी की।

                                  नसर सिद्धीकि ने बताया कि शिकायत के बाद आई जी पुरूषोत्तम गौतम और पुलिस कप्तान मंयक श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस टीम ने अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित नीलिमा ने अपनी रिपोर्ट में लिखाया था कि अज्ञात महिला ने खुद को दिल्ली में पदस्थ एसपी की बेटी बताया था। अज्ञात महिला के अनुसार उसकी मां दिल्ली में प्रीसिंपल है। माता पिता का नाम लेकर नीलिमा से बातचीत करते हुए घर में घुसी और आलमारी से रकम की पोटली पार कर दी।

                                     रिपोर्ट के अनुसार पोटली में करीब 15 तोला के रकम थे। पुलिस कप्तान के निर्देश पर छानबीन के दौरान पुलिस टीम को विनायक नेत्रालय से एक संदेही महिला की वीडियों मिली। पुलिस ने वीडियों को फेसबुक और सोशल मीडिया में डाला।

वीडियो वायरल होते ही पचपेढ़ी थाना से जानकारी मिली कि संदेही महिला पचपेढ़ी थाना क्षेत्र में देखी गयी है। सिविल लाइन पुलिस पचपेढ़ी थाना के प्रधान आरक्षक संतोष पात्रे और आरक्षक शिव बंजारे की सूचना पर सुनौली गांव पहुंची। संदेही महिला को पकड़कर पूछताछ की। पहले तो उसने मामले में किसी की प्रकार की जानकारी होने से इंकार किया। बाद में मनोवैज्ञानिक दबाव में आकर अपना जुर्म कबूल कर लिया।

सिविल लाइन थाना प्रभारी नसर सिद्धिकी ने बताया कि महिला के पास 15 तोला सोने की रकम को बरामद किया गया। महिला का नाम मधु पाटले पिता महेश पाटले उम्र 19 साल है। सुलौनी गांव थाना पचपेढ़ी की रहने वाली है।

थानेदार ने बताया कि महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। उसके पास 2 नग सोने के हार,4 नग सोने की अंगूठी,एक एक नग हीरे की अंगूठी,सोने का टाप्स,मांगमोरी और फूली समेत कुल 15 तोला सोना का सामान जब्त किया गया है।

 

Share This Article
close