मौत से दो दो हाथ कर हार गयी सुमन…पिता का आरोप….शराबी पति और सास ने जलाया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

tarbahar p.s.बिलासपुर– तीन साल सुखी जीवन के बाद महिला की आग से झुलसकर मौत हो गयी। महिला का इलाज ट्रामा सेन्टर में चल रहा था। बावजूद इसके सुमन टण्जन को डाक्टर बचा नहीं पाए। सुमन टण्डन पति अमरनाथ टण्डन का ससुराल जांजगीर चांपा जिले के गोरसी गांव में है। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             सुमन की मौत के बाद मायके वालों ने बताा कि सुमन की शादी तीन साल पहले पामगढ़ थाना क्षेत्र गांव गोरसी निवासी अमरनाथ टण्डन से हुई। सुमन के पिता ने बताया कि एक दिन पहले 14 अक्टूबर की रात्रि में सुमन से मोबाइल पर बातचीत हुई। उसने सब ठीक ठाक बताया। करीब एक घण्टे बाद सुमन के श्वसुर का फोन आया कि बहू की तबीयत खराब हो गयी है। इलाज के लिए बिलासपुर ले जा रहे हैं। स्थिति बहुत नाजुक है। इतना सुनते ही हम लोग परेशान हो गए।

                 किसी तरह रात काटी। सुबह सुबह बिलासपुर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद मालूम हुआ कि बेटी बुरी तरह से जल गयी है। स्थिति बहुत नाजुक है। सुमन को बर्न एण्ड ट्रामा यूनिट में भर्ती किया गया है। पहुंचने से पहले सुमन ने दम तोड़ दिया था।

                     मृतका के पिता ने बताया कि शादी के बाद सुमन का शराबी पति मारपीट करता था। आए दिन दहेज के लिए परेशान करता था। सुमन की सास भी मारपीच करती थी। हमने सुमन को समझाया था कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। लेकिन ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला।

                                       मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर पामगढ़ को जानकारी भेज दी है। जानकारी के अनुसार जिम्मेदार अधिकारी ने पुलिस की मौजूदगी में मृतका के बयान को भी दर्ज किया है।

Share This Article
close