चुनावों के बाद मालामाल हुए सांसदों-विधायकों की लिस्ट IT ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी

Shri Mi
2 Min Read

India_currency_2000_AFPनईदिल्ली।आयकर विभाग ने एक बंद लिफाफे में उन सांसदों और विधायकों के नाम कोर्ट को सौंपे हैं, जिनकी आय पिछले दो चुनावों के बाद बेतहाशा बढ़ी है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने लखनऊ स्थित गैर सरकारी संगठन लोक प्रहारी द्वारा दायर मामले में सह-याचिकाकर्ता के रूप में आवेदन दायर किया था। इसमें तर्क दिया गया कि कई लोग अपनी संपत्तियों के सेल्फ अटेस्ट किए हुए एफिडेविट जमा कर रहे हैं, जिसमें उनके इनकम टैक्स रिटर्न्स की जानकारी नहीं है। चुनाव सुधारों में काम करने वाली एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर), के मुताबिक 4 वर्तमान लोकसभा सांसदों की संपत्ति 12 प्रतिशत, जबकि 22 अन्य ने अपनी परिसंपत्तियों में पांच गुना वृद्धि की घोषणा की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                वहीं हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए सांसद ने अपनी संपत्ति में 21 गुना इजाफे की घोषणा की है।एडीआर के मुताबिक सात नव निर्वाचित राज्यसभा सांसदों ने संपत्ति में दो गुना इजाफे की घोषणा की है। सिर्फ पांच सालों में सांसदों की संपत्ति में एक बेतहाशा इजाफे का उदाहरण देते हुए याचिकाकर्ता एडीआर ने कहा कि चार लोकसभा सदस्यों की संपत्ति में 1200 प्रतिशत, जबकि 22 अन्य लोकसभा सदस्यों की संपत्ति में 500 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

                             एडीआर ने जनवरी में बताया था कि असम के एक विधायक ने संपत्तियों में 5 हजार गुना से अधिक के इजाफे का एेलान किया है। जबकि 2011 के विधानसभा चुनावों के बाद केरल के एक विधायक की संपत्ति में 1700 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

                                याचिकाकर्ता ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव, 2016 राज्य सभा चुनाव के अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद कई विधायकों और सांसदों की संपत्तियों में बेहताशा बढ़ोतरी हुई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close