बिलासपुर– मस्तूरी पुलिस ने किसान परसदा में महिला की हत्या के बाद फरार आरोपी को पकड लिया है। आरोपी का नाम लक्ष्मीप्रसाद भास्कर है। लक्ष्मीप्रसाद पड़ोस की रहने वाली एक महिला से छेड़छाड़ किया करता था। महिला और उसकी सास बहोरा बाई ने मस्तूरी में छेड़छाड़ की शिकायत की थी। शिकायत के दूसरे दिन हैण्डपम्प के पास बहोरा बाई के सिर पर राड से हमला कर लक्ष्मी प्रसाद ने मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी फरार था। मस्तूरी पुलिस ने आज आरोपी को धर दबोचा है।
एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि किसान परसदा में बहोराबाई के हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी का नाम लक्ष्मीप्रसाद भास्कर है। लक्ष्मी प्रसाद ने 9 सितम्बर की सुबह हैण्डपम्प से पानी भरने गयी महिला बहोरा बाई पर पीछे से राड से हमला कर दिया। हमले के बाद महिला घटना स्थल पर ही गिर गयी। मौके पर पहुंची मस्तूरी पुलिस ने बहोराबाई को 108 के सहयोग से सिम्स में भर्ती कराया। महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दी।
अर्चना ने बताया कि घटना से एक दो दिन पहले बहोराबाई ने मस्तूरी थाने में लक्ष्मीप्रसाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बहोरा बाई ने पुलिस को बताया था कि लक्ष्मीप्रसाद भास्कर पड़ोस में रहता है। बहू से जब तब छेड़छाड़ करता है। शिकायत लिखने के दौरान बहोराबाई की बहू भी मौजूद थी।
शिकायत की जानकारी मिलने के बाद लक्ष्मीप्रसाद भास्कर ने सुबह पानी भरने गयी बहोरा बाई के सिर पर राड से हमला कर दिया। हमले से घायल महिला मौके पर ही बेहोश हो गयी। बाद में उसे सिम्स में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी लक्ष्मीप्रसाद भास्कर फरार था। बहोराबाई की मौत के बाद 307 का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
मस्तूरी पुलिस ने आरोपी आरोपी लक्ष्मीप्रसाद भास्कर को आज गिरफ्तार कर लिया है।