अखाड़ा परिषद ने जारी की फर्जी बाबाओं की लिस्ट,देखे सूची

Shri Mi

70-asaram_5नईदिल्ली।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने आसाराम और गुरमीत राम रहीम के बलात्कार जैसे संगीन अपराधों में फंसने के बाद फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी की है। इलाहाबाद में रविवार को अखाड़ा परिषद की बैठक के बाद इस लिस्ट को जारी किया गया है। बैठक के बाद फर्जी बाबाओं की सूची सार्वजनिक की गई है।अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने इन बाबाओं की लिस्ट जारी की जो धर्म के नाम पर फर्जी तरीके से लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इन बाबाओं की सूचि में आसाराम और राधे मां का भी नाम है।इस बैठक से पहले ही परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी को जान से मारने की धमकी मिली थी। इस संबंध में महंत गिरी ने दारागंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि फोन करने वाले खुद को आसाराम का शिष्य बता रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

ये हैं 14 फर्जी बाबा

1. आसाराम बापू उर्फ आशुमल शिरमलानी 2. सुखबिंदर कौर उर्फ राधे मां 3. सच्चिदानंद गिरि उर्फ सचिन दत्ता 4. गुरमीत राम रहीम सिंह 5. ओमबाबा उर्फ विवेकानंद झा 6. निर्मल बाबा उर्फ निर्मलजीत सिंह 7. इच्छाधारी भीमानंद उर्फ शिवमूर्ति द्विवेदी 8. स्वामी असीमानंद 9. ओम नमः शिवाय बाबा 10. नारायण साईं 11. रामपाल 12. आचार्य कुशमुनि 13. वृहस्पति गिरी 14. मलखान सिंह

                           अखाड़ा परिषद ने कहा कि यह सूची सरकार को भी सौंपी जाएगी। ऐसा इसलिए ताकि लोगों की आस्था से खिलवाड़ कर रहे फर्जी संतों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा संत फिलहाल इस विचार में लगे हैं कि एक या दो धार्मिक नेताओं के गलत कामों की वजह से पूरे समुदाय की छवि कलंकित की जा रही है। इसे गलत तरीके से दिखाया जा रहा है।

                          अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने ‘संत’ की उपाधि देने के लिए एक प्रक्रिया तय करने का भी फैसला लिया है। जिससे इसका गलत इस्तेमाल करने से रोका जाए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close