कांग्रेसियों ने किया शहर का बंटाधार..महापौर किशोर ने कहा..दिले मुख..बांटे बेरहम

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

kishor rayबिलासपुर— महापौर किशोर राय ने आरोप लगाया है कि बिलासपुर का बंटाधार कांग्रेस नेताओं ने किया है। आज शहर की जितनी भी परेशानियां हैं…सबके लिए कांग्रेसी जिम्मेदार हैं। कांग्रेसियों ने बिलासपुर के सुनियोजित विकास पर कभी ध्यान ही नहीं दिया। जहां चाहा चहेतों को बसा दिया। यही कारण है कि शहर की यातायात व्यवस्था हो गयी है। पार्किंग व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। नाली की व्यवस्था हो बिजली पानी की…सारी अव्यवस्था के लिए केवल और केवल कांग्रेसी जिम्मेदार हैं। मेयर ने बताया कि जब मंत्री अमर अग्रवाल नगर का सुनियोजित विकास कर रहे हैं तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द होने लगा है। किशोर के अनुसार निगम प्रशासन ने केवल उन्हीं सामुदायिक भवनों को किराए पर देने का फैसला किया है जो इस समय निगम अधिकार क्षेत्र में है। समाज के सामुदायिक भवनों को किराए पर देने का सवाल ही नहीं उठता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      सामुदायिक भवनों को किराए पर दिए जाने का जिला कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेसियों के विरोध पर महापौर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। महापौर ने कहा कि विरोध करने से पहले कांग्रेस नेता अपना दामन भी झांक लिया करें। पिछले पचास साल में उन्होने बिलासपुर को केवल लूटा है। जमीन बेचकर कर्मचारियों का वेतन दिया है। यदि निगम का खजाना खाली हुआ है तो इसके जिम्मेदार कांग्रेसी ही हैं। मेयर ने बताया कि स्थानीय विधायक ने बिलासपुर के सुव्यस्थित विकास के लिए क्या नहीं किया। यदि कांग्रेसियों ने इतना कर दिया होता तो आज बिलासपुर के शान में चार चांद लग जाते।

                                               महापौर किशोर राय ने बताया कि कांग्रेस के शासन में बिलासपुर निगम को केवल और केवल लूटा गया है। कांग्रेसी दिले मुख..बांटे बेरहम की हालत में है।

निगम सामुदायिक भवन को देंगे किराए पर

             किशोर ने बताया कि निगम ने केवल उन्ही सामुदायिक भवनों को किराये पर देने का फैसला किया है जो निगम के हैं। सामाज के सामुदायिक भवनों को किराए पर देने का सवाल ही नहीं उठता है। कुछ समाज के लोगों से मुझसे मुलाकात की है। उन्हेंं स्पष्ट कर दिया गया है कि समाज के भवनों को निगम का कोई लेना देना नहीं है। केवल निगम के सामुदायिक भवनों को ही किराए पर दिया जाएगा। भवनोंं से अर्जित आय को भवनों के विकास के अलावा अन्य विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। मंत्री अमर अग्रवाल ने भी स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी सामाज के सामाजिक भवनों को किराए पर नहीं दिया जाएगा। क्योंकि मंत्री ने समाज के सामाजिक भवनों का निर्माण समाज के लोगों के लिए किया है।

कांग्रेसियों के लूटपाट से पिछड़ गया शहर

                         कांग्रेसियों ने खजाने को लूटा है। सड़कों की बदहाली के लिए कांग्रेस नेता जिम्मेदार है। जहां पाया वहां निर्माण की अनुमति दे दी। इसके चलते शहर का ढांचा ही बिगड़ गया है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कांग्रेसियों ने बिलासपुर को अपने शासन काल में जमकर लूटा। एक समय ऐसा भी था कि कर्मचारियों को वेतन देने के लिए निगम के पास रूपए नहीं थे। कांग्रेसियों ने सरकारी संपत्ति को बेजकर ना केवल वेतन दिया। बल्कि अपना घर भी भरा। अब जब कर्मचारियों को नियमित वेतन दिया जा रहा है। सुव्यवस्थित विकास हो रहा है। ऐसे में उनकी चिंता को मैं अच्छी तरह से समझ रहा हूं।

close