चोरों ने बनाया पान दुकान को निशाना—नगद और सामान पर किया हाथ साफ

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20170906-WA0005बिलासपुर— एसईसीएल कार्यालय मुख्य गेट के सामने बीती रात चोरों ने पान दुकान को निशाना बनाया । चोरों ने शटर तोड़कर पान दुकान में रखे हजारों रूपए के सामान पर हाथ साफ किया है। चोरों ने नगद पर हाथ आजमाया है।  चोरी की जानकारी मिलती है सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। डाग स्कावयड टीम भी चोरों की तलाश कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       जानकारी के अनुसार जूना बिलासपुर निवासी सुनील प्रजापति की पान दुकान एसईसीएल कार्यालय मुख्य गेट के सामने है। पान दुकान का एरिया में अच्छा खासा नाम है। चोरों ने बीती रात पान दुकान का शटर तोड़कर सामान और नगद पर हाथ साफ किया है। आज सुबह तुलसी प्रजापति दुकान खोलने पहुंचा। उसने देखा कि शटर और ताला टूटा हुआ है। मामले को समझते देर नहीं लगी। तुलसी प्रजापति ने आनन फानन में चोरी की जानकारी सरकंडा पुलिस को दी।

                                           चोरी की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची। डाग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंंचकर मोर्चा संभाला। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

close