मिल गयी तौफीक की लाश–परिजनों का बुरा हाल…एक दिन पहले अरपा में बह गया था मासूम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170903-WA0009(1)बिलासपुर— बकरीद के दूसरे दिन अरपा की धार में बह गए तौसीफ की लाश को परिजनों ने आर्यसमाज मंदिर के सामने स्थित अरपा से ढूंठ निकाला। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिे सिम्मस भेज दिया। परिजनों के घर में मातम का माहौल है। माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  मालूम हो कि एक दिन पहले रेहान और तौफिक दोनों भाई गार्डन घूमने के बहाने अरपा में नहाने गए। इसी दौरान दोनों डूबने लगे। आस पास के कुछ लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। किसी तरह दस वर्षीय रेहान को किसी तरह लोगों ने बचा लिया। लेकिन तौफिक पानी की धार में कही गुम हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। गोताखोरों के सहयोग से सात साल के तौफिक की तलाश हुई लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला।

                                             दूसरे दिन यानी सोमवार को करीब दस से ग्यारह बजे के बीच परिजनों ने तौफीक को ढूंढते ढूंढते आर्य समाज मंदिर के सामने स्थित अरपा पहुंचे। उन्होने तौफीक की लाश को किनारे देखा। जानकारी तत्काल पुलिस को दी। तौफीक को बाहर निकाला गया। जरूरी कार्रवाई के बाद पुलिस ने तौफी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया।

              मालूम हो कि बड़े भाई रेहान की उम्र करीब दस साल और तौफीक की उम्र करीब सात साल है। दोनों कटघोरा जिला कोरबा के रहने वाले हैं। बकरीद मनाने मामा के घर आए थे। मामा कुदूूदुण्ड स्थित आई तुलजा मंदिर के पास रहते है।

close