सैल्समैन के घर से दो लाख की चोरी…पुलिस ने कहा…पकड़ेंगे चोर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20170904-WA0016बिलासपुर— शराब दुकान सेल्समैन के घर को चोरों ने निशाना बनाया। दो लाख रूपए से अधिक के सामान पर चोरों ने हाथ साफ किया। कोटा पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कोटा थाना क्षेत्र के फिरंगी पारा स्थित हनीफ मोहम्मद के घर को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार हनीफ मोहम्मद सरकारी शराब दुकान में सेल्समैन का काम करता है। बकरीद मनाने करगी कला गया था। इसी दौरान चोरों ने फिरंगीपारा स्थित मकान को निशाना बनाया।

                    फिरंगीपारा स्थित घर पहुचने के बाद उसे मालूम हुआ कि घर में चोरी हुई है। उसने तत्काल जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर लिया है। हनीफ मोहम्मद ने बताया कि सोेने चांदी के सामान समेत चोरों ने करीब दो लाख रूपए से अधिक सामान पर हाथ साफ किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पक़ड़ लिया जाएगा।

close