प्रभा पोर्ते ने मांगा न्याय

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IGबिलासपुर— चांदनी फांसीकाण्ड जांच में लापरवाही की शिकायत को लेकर आज प्रभा पोर्ते ने आईजी पवन देव से निष्पक्ष जांच की मांग की है। मालूम हो कि चांदनी का शव 21 जून को सेन्दरी स्थित प्रेमी के घर के पास एक पेंड से लटका हुआ मिला था। प्रभा पोर्ते का आरोप है कि कई बार पूछताछ के बाद भी चांदनी को फांसी तक पहुंचाने वाले आरोपी के खिलाफ अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है।

                     प्रभा पोर्ते ने आईजी जी मिलकर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि 21 तारीख को चांदनी की लाश सेन्दरी में पेड़ से लटकी हुई मिली थी। इसके पहले उसने अपने प्रेमी के घर जाने से पहले मुझे साथ चलने को कहा था। लेकिन मै जा नहीं पायी। दूसरे दिन मालूम हुआ कि उसकी लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। परिजनों ने चांदनी का अंतिम संस्कार नहीं किया। तीसरे दिन उसका अंतिम संस्कार खुद मैने किया। प्रभा ने बताया कि चांदनी मजबूत विचारों वाली लड़की थी। वह आत्महत्या नहीं कर सकती है। उसे मारकर फांसी पर लटकाया गया है।

               प्रभा पोर्ते के अनुसार कोनी थाने में उसका कई बार बयान हो चुका है। बावजूद इसके अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नही हुई है।

close