भारत होजियरी Update:भीषण आग में 200 करोड़ से अधिक का नुकसान,मौके पर 7 दमकल टीम,–आस पास के कई दुकान-अपार्टमेंट खाली

BHASKAR MISHRA
7 Min Read

IMG-20170831-WA0002बिलासपुर—शहर के पुराना बस स्टैंड थोक कपड़ा व्यवसायी भारत होजियरी में अचानक आग लगने से शहर में हड़कंप मच गया। रात करीब 9:30 बजे भारत होजरी में आग लगी। आग ने देखते देखते तीन मंजिल ईमारत को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में रखे करोड़ों रूपयों का रेडिमिड कपड़े खाक हो गए। खबर मिलने के बाद दमकल की टीम करीब एक घण्टे बाद  11 बजे पहुंची। लेकिन भीड़ के कारण मौके तक पहुंचने में घंटो समय तक कामयाबी नहीं मिली। इस दौरान भीड़ ने आग को अपने स्तर पर बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सभी जतन बेकार साबित हुए। पुलिस भी मौके पर लाचार नज़र आईं। कुछ ही देर में पुराना बस स्टैंड में हजारों की भीड़ जमा हो गयी। दमकल टीम को पोजिशन बनाकर आग बुझाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    खबर लिखे जाने तक दमकल टीम आग पर नियंत्रित करने का प्रयास करती रही। आग की लपटों को दूर से ही देखा जा सकता था। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है। आग की चपेट में आने से भारत होजरी का ऊपर की तीन मंजिला ईमारत में रखे कीमती कपड़े राख में बदल गये हैं। बताया जा रहा है कि ऊपर रेडिमेड कपड़े का गोदाम है। तीनों मंजिल पर अलग-अलग कम्पनियों के कीमती कपड़ों का शो रूम है। सब कुछ आग में स्वाहा हो गया है।
खबरे यहाँ भी https://www.facebook.com/cgwallweb

 बिजली विभाग ने किया पावर सप्लाई बंद

IMG-20170830-WA0011 इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में जिला और पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पावर सप्लाई को काट दिया गया है। भीड़ के चलते दमकल की टीम को आग के नजदीक पहुंचने में करीब दो घंटे से अधिक समय लग गये हैं। बावजूद इसके दमकल टीम मौके तक नहीं पहुंच पा रही है। यद्यपि जिला और प्रशासन भीड़ को तीतर बीतर करने का भरसक प्रयास करती रही। कुछ देर तक दमकल टीम ने दूर से ही आग पर पानी का बौझार किया।

तीन मंजिल में लगी आग..सामान स्वाहा

                       ऊपर की तीन मंजिल पूरी तरह से आग की चपेट में है। पानी लगातार डाला जा रहा है। लेकिन आग पर काबू नहीं आ रही है। ऊपर के तीनों मंजिल में कपड़ों का गोदाम है और शो रूम भी। मालूम हो कि भारत होजियरी छत्तीसगढ़ में रेडिमेड कपड़ों का सबसे बड़ा संस्थान है। आग की खबर मिलते ही शहर का हुजुम पुराना बस स्टैण्ड की तरफ हो लिया।

200 करोड़ से अधिक का नुकसान

                 फिलहाल आग लगने से भारत होजरी का कितना नुकसान हुआ है। बताना मुश्किल है। कुछ व्यापारियों ने अनुमान लगाया है कि करीब 200-250 करोड़ रूपए का कपड़ा जलकर खाक हो चुका है। करोंड़ों का फर्नीचर भी आग की चपेट में स्वाहा हो चुका है। फिलहाल खुशलानी परिवार इस स्थिति में नहीं है कि वह नुकसान के आकड़ों का बयान कर सके।

आस पास के कई दुकान खाली

                                आग इतना भीषण है कि घंटो मशक्कत के बाद भी लपट उठना बंद नहीं हुआ है। पुलिस और गणमान्य लोगों के प्रयास से आस पास के दुकानों को खाली करवा लिया गया है। भारत होजरी के ठीक पीछे वर्षा होजरी में आग की जद में आने की आशंका को देखते हुए खाली कर दिया गया है। वर्षा होजरी में धुआ भर गया है। बावजूद इसके स्थानीय लोगों खासतौर वार्ड पार्षद दुर्गा सोनी, पुलिस और नागरिकों के सहयोग से वर्षा होजरी को किसी तरह खाली कर लिया गया है।

                             वर्षा और भारत होजरी से लगे तीन मंजिला के.एस.टेक्सटाल्स को भी पुलिस ने खाली करवा लिया है। खबर लिखे जाने तक सामानों को निकाला जा चुका है। इसके अलावा भारत होजरी से सटे सप्तश्रृगीं अपार्टमेंट को भी जिला प्रशासन ने खाली करवा लिया है। अपार्टमेंट तीन दर्जन से अधिक फ्लैट हैं। सप्तश्रृंगी अपार्टमेंट में रहने वाले आधा से ज्यादा परिवार सामान के साथ सड़क पर खड़ा है।

मूलचंद काम्पलेक्स खाली…महुआ हाटल में भगदड़…

   IMG-20170831-WA0005                     भारत होजरी से ही लगे महुआ हाटल को भी एतिहातन खाली करवाया जा रहा है। हॉटल में ठहरने वालों को  को जगह जगह शिफ्ट किया जा रहा है। भारत होजरी की दीवार जुड़े मूलचन्द काप्मलेक्स को भी प्रशासन ने खाली करवा लिया है। काम्पलेक्स में शहर के बड़े बड़े व्यापारिक संस्थान हैं। लैण्डमार्क और अन्य प्रतिष्ठानों को खाली किया जा रहा है। पास के अम्बे पैलेस को भी खाली करवाया गया है।

महापौर,पार्षद,कलेक्टर,एसपी मौके पर पहुंचे

                              आग से संभावित खतरों और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने को लेकर जिला प्रशासन के आला अधिकारी कलेक्टर पी.दयानन्द ,एसपी मयंक श्रीवास्तव ,महापौर किशोर राय, पार्षद दुर्गा सोनी मौके पर पहुंचकर यथा संभव लोगों को सुरक्षित बचाने का निर्देश दे रहे हैं। खुद भी कंधे से कंधा मिलाकर जागरूक लोगों के साथ मदद पहुंचा रहे है। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रण में रहने की गुजारिश कर रहे हैं।

नगरसेना,एनटीपीसी, पुलिस और निगम दमकल मौके पर

                           निगम की दमकल टीम करीब 12 बजकर 10 मिनट में पहुंची। भीड़ अधिक होने के कारण पानी छोड़ने में देरी हुई। बाद में जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस,निगम के अलावा नगर सेना की 6 दमकल टीम भी मौके पर पहुंच गयी। कलेक्टर के आदेश पर एनटीपीसी सीपत ने दो दमकल टीम को भी पुराने बस स्टैण्ड स्थित घटना स्थल पर भेजा हैै। सभी टीम संयुक्त प्रयास से लगातार आग को काबू करने का प्रयास कर रही है।

आग बुझाने में समय लगेगा

                                   पुलिस और जिला प्रशासन अधिकारियों की मानें तो आग बहुत ही भयावह है। फिर भी आग बुझाने में किसी प्रकार की कोताही नहीं होगी। सकरी गली और अधिक भीड़ के कारण पानी महत्वपूर्ण जगहों तक नहीं पहुंच पा रहा है। हमारा भरसक प्रयास होगा कि सुबह तक किसी भी सूरत में आग पर काबू पा लिया जाए।

close