नोटबंदी के बाद कितने पुराने नोट बैंको में लौटे,RBI ने किया खुलासा

Shri Mi
2 Min Read

rbi_logoनईदिल्ली।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नोटबंदी के करीब 10 महीने बाद इससे जुड़ा पहला आंकड़ा जारी किया है। केंद्रीय बैंक ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस मूल्‍य के नोटों (500 व 1,000 रुपये) का चलन बंद किया था, वह वापस केंद्रीय बैंक के पास पहुंचे हैं। बैंक के अनुसार 30 जून, 2017 तक उसके बाद 15.28 ट्रिलियन रुपयों के मूल्‍य वाले 500 व 1,000 रुपये के नोट वापस आए। नोटबंदी के समय 1,000 रुपये के 6.7 बिलियन नोट्स प्रचलन में थे, जिसमें से सिर्फ 89 मिलियन नोट ही वापस नहीं लौटकर आए। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से ही केंद्र सरकार और केंद्रीय बैंक पर यह बताने का जवाब था कि इससे कितने नोट उसके बाद वापस आए। करीब 10 महीने बाद आरबीआई ने यह आंकड़ा जारी किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में कहा था कि प्रशासन ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के कालेधन का पता लगाया है और लगभग तीन लाख करोड़ रुपया बैंकिंग प्रणाली में वापस गया है। मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “बीते तीन वर्षो में 1,25,000 करोड़ रुपये से अधिक कालेधन पकड़ा गया है। अपराधियों को इस धन को सौंपने के लिए बाध्य किया गया।” उन्होंने कहा, “अभी तक, नोटबंदी अभियान को सफलता मिली है।”

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close