विप्स ने चलाया विशेष अभियान..स्कूली बच्चों को बताया सफाई का महत्व

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Press Photo VIPS 23-08-17बिलासपुर—-विप्स ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला और आंगनबाड़ी खमतराई में साफ-सफाई अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान 18 से 31 अगस्त के बीच विशेष स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत चलाया जा रहा है। साफ सफाई अभियान के बाद विप्स के सदस्यों ने स्कूली बच्चों को साफ सफाई के महत्व की जानकारी भी दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

केन्द्र सरकार के निर्देश पर देश में स्वच्छता के प्रति लोगों को विशेष अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में एसईसीएल में भी 15 से 31 अगस्त के बीच  विशेष स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है।

                        23 अगस्त को एसईसीएल मुख्यालय विप्स की संयोजिका प्रीति निमजे की अगुवाई में सचिव शैलजा दाभाड़े, चंपा भट्टाचार्य, नमिता दीक्षित, जया चैधरी, संगीता बझलवार, सविता निर्मलकर, सरिता थामस ने स्वमेव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, खमतराई और आंगनबाड़ी केन्द्र में साफ-सफाई अभियान चलाया।  छात्र-छात्राओं, नौनिहालों को सफाई के महत्व की जानकारी दी।  शाला परिसर समेत आसपास के क्षेत्र में सफाई रखने का संदेश दिया।

                          अभियान के दौरान  छा़त्र-छात्राओं समेत शाला शिक्षक-शिक्षिकाओं और प्राचार्य देवनारायण कश्यप, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला देवी मिश्रा विशेष रूप से मौजूद थईं। छात्र-छात्राओं ने विप्स सदस्याओं के प्रोत्साहन पर साफ-सफाई पर अपने विचार को सबके सामने रखा।

close