पाठक ने किया..इंतजार एक औरत का…समाज का आइना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170820-WA0009बिलासपुर—-राजकिशोर नगर स्थित शॉपिंग काम्प्लेक्स सभागार में मेयर किशोर राय समेत डॉक्टर विनय कुमार पाठक और सम्मानित साहित्यकारों ने प्रसिद्ध साहित्यकार तुलसी देवी तिवारी की कहानी संग्रह इंतजार एक औरत का विमोचन किया। विमोचन समारोह में पर्व विधायक चन्द्रप्रकाश बाजपेई,चन्द्रशेखर सिंह विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान अतिथियों ने पुस्तकालय का लोकार्पण किया और दुलारी श्याम वार्षिक निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                              कहानीकार तुलसी तिवारी ने बताया कि मेरी कहानिया और कविताओं के पात्र समाज का आम इंसान होता है। उपन्यासों के बीज समाज रूपी प्रयोगशाला से मिलते हैं। जब भी अवसर मिलता है रचनाधर्मिता करती हूं। तुलसी देवी ने कहा कि  थोड़ी ख़ुशी…थोड़ी स्वतंत्रता..थोड़ी शिक्षा…थोड़ा सा व्यक्क्तित्व निर्माण के साथ स्वाभिमान पूर्वक जीने की महत्वाकाँक्षा ने ही इन्तजार एक औरत को जन्म दिया है।

               कार्यकर्म के अध्यक्ष विनय कुमार पाठक ने कहा कि कहानी संग्रह को तुलसी देवी की अन्य कहनियो की तरह उच्च कोटी की कथा साहित्य है। उन्होने समाज से जुड़ी रचनाधर्मिता को लेकर तुलसी तिवारी की जमकर तारीफ की।

                          कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नंदकिशोर तिवारी ने तुलसी की कहानियो को समय का साक्षी बताया। उन्होने साहित्यिक कार्यक्रम आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन हरबंश शुक्ला ने किया…।

                   कार्यक्रम में गोपाल मुखर्जी, कृष्ण कुमार भट्ट पथिक, विजय सिन्हा, यादवेश, राजेश मानस चौबे और बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य  नागरिक  मौजूद थे।

close