UPDATE-बिलासपुर से रोजाना गुजरने वाली,उत्कल के हादसे में अब तक 23 की मौत-40 घायल,कैसे हुआ हादसा..?

Chief Editor
4 Min Read

IMG_20170819_225752बिलासपुर । उत्कल एक्सप्रेस हादसे को लेकर अब तक जो अपडेट मिल रही है उसके मुताबिक इसमें 23 लोगों की जान गई है। इसकी पुष्टि रेल सूत्रों ने कर दी है।साथ ही अधिकृत जानकारी दी गई है कि हादसे के दौरान करीब 40 मुसाफिर जख्मी हुए हैं। बचाव का काम तेजी से हो रहा है।जिसमें रात घिर आने की वजह से दिक्कतें आ रही हैं।सरकार नें मरने वालों के परिवार के लिए मुआवजे की घोषणा कर दी है। साथ ही जाँच का भी ऐलान कर दिया गया है।बि

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 बिलासपुर से रोजाना गुजरने वाली उत्कल एक्सप्रेस के हादसे की खबर से यहां भी हलचल हुई है। सामान्य लोग भी इस बारे में जानना चाह रहे हैं और रेल्वे का मुख्यालय होने की वजह से भी सक्रियता बढ़ गई है। हर कोई इस बारे में जानना चाह रहा है।

                 सीजीवाल नें भी संचार के आधुनिक साधनों(टीवी /इँटरनेट ) के जरिेए ताजा हाल जानने की कोशिश की है और जो बातें निकलकर आ रही है, उसे पाठकों के सामने रखने की कोशिश कर रहे  है।

                   इस बारे में जानकारी मिल रही है कि हादसे में 23 लोगों की जान गई है। रेल  प्रशासन की ओर से जारी एक बयान के हिसाब से 23 की मौत को रेलवे ने स्वीकार किया है।साथ ही यह भी माना है कि हादसे में 40 मुसाफिर जख्मी हुए हैं। जिनका इलाज कराया जा रहा हैं।

                  एक टीवी रिपोर्ट के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब उत्कल शनिवार की शाम करीब पांच बजकर चालीस मिनट पर मुजफ्फरपुर सेक्शन में लखौली स्टेशन के करीब आ  रही थी। रास्ते में एक रेल्वे क्रासिंग भी है। उस समय गाड़ी की रफ्तार करीब 105 किलोमीटर   रही होगी। लखौली के पास पहुंचते-पहुंचते अचानक गाड़ी के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा इतना भयानक था कि एक डिब्बा उचककर पेन्ट्री कार पर चढ़ गया। इतना ही नहीं एक बोगी रेल लाइन किनारे के एक घर में ही घुस गई।

                   हादसे के बाद अफरा-तफपरी मची और टीवी खबरों के मुताबिक लोकल लोग पहले मदद के लिए दौड़े और जिससे जो बन सका वह किया। और बचाव का काम शुरू होते तक करते रहे।।बचाव का काम तेजी से चला ओऔर एक चैनल ने खबर दी कि जल्दी घायलों को अस्पतालों में शिफ्ट कर लिया गया ।

                   रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई कि जिस जगह पर हादसा हुआ हैं वहां पर पहले से ही कुछ काम चल रहा था। फिर भी उत्कल के ठीक कुछ समय पहले वहां से एक-दो गाडियां और भी गुजरी थीं। लेकिन फास्ट ट्रेन उत्कल हादसे का शिकार हो गई।

यह हादसा कैसे हुआ, इस बारे में शुरूआती दौर में कुछ ऐसी ही बातें सामने आ रही हैं। लेकिन यह हादसा सही में कैसे हुआ इसका पता जाँच में ही पता लगा सकेगा। जिसकी घोषणा भी कर दी गई है। साथ ही मृतकों के परिजन के लिए भी मुआवजे का एलान कर दिया गाया है। नेताओँ ने ट्वीट के जरिए भी अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

खबर यह भी सोशल मीडिया में है कि इस हादसे में उत्कल एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास S1 से लेकर  S5, पेन्ट्री कार सहित A1 और B1 डिब्बे हादसे का शिकार हुए हैं।

close