अगस्त महीने में ही पूरा हो जाएगा बिलासपुर डिवीजन के चार पुलों का काम

Chief Editor
1 Min Read

bridgeरायपुर।  लोक निर्माण विभाग द्वारा बिलासपुर संभाग के अन्तर्गत चालू माह अगस्त तक सात वृहद पुलों का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। इनका निर्माण 15 करोड़ 98 लाख रूपए की राशि से किया जा रहा है।
इनमें बिलासपुर जिले के अन्तर्गत गोइंद्रा-पथरिया मार्ग पर आगर नदी में दो करोड़ चार लाख रूपए की राशि से 90 मीटर लम्बाई के पुल का निर्माण जारी है। इसी तरह कोरबा जिले में ग्राम जवाली और ग्राम संघाली के मध्य कोनार नाला पर दो करोड़ 37 लाख रूपए की राशि से पुल का निर्माण किया जा रहा है। जांजगीर-चाम्पा जिले के अन्तर्गत सक्ती-सिंघनसरा-नवापारा मार्ग के बोराई नदी पर दो करोड़ 72 लाख रूपए और मुक्ता से बनडभरा के बीच सोन नदी पर दो करोड़ 45 लाख रूपए की राशि से पुल का निर्माण प्रगति पर है। कोरबा जिले के अन्तर्गत रीवापार-खरवानी-बालपुर मार्ग पर सोन नदी में एक करोड़ 66 लाख रूपए की राशि से पुल का निर्माण हो रहा है। रायगढ़ जिले के अन्तर्गत बकालो से सरिया मार्ग में कोरजा नाला में दो करोड़ 35 लाख और चिरोडीह कुधरीपारा-जुनवानी मार्ग पर मांड नदी में दो करोड़ 39 लाख रूपए की राशि से पुल का निर्माण किया जा रहा है।

close