धरम कौशिक बोले-इस बार 65 सीट जीतकर बनाएँगे सरकार

Shri Mi
3 Min Read

masturi_aug_indexबिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर की कार्यसमिति बैठक रविवार को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के अघरिया पटेल सामुदायिक भवन खैरा जयरामनगर में हुई।बैठक में प्रमुख रूप से धरमलाल कौशिक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, लखनलाल साहू सांसद, भूपेन्द्र सवन्नी अध्यक्ष गृहनिर्माण मंडल, डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, पूजा विधानी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, रजनीश सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत घनश्याम कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि सहित प्रदेश, जिला पदाधिकारी सहित मंडल अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                            बैठक को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि देश में हमारे सबसे ज्यादा सांसद व विधायक है। उप राष्ट्रपति चुनाव में वेंकैया नायडू जी को अपेक्षा से ज्यादा वोंट मिला है जिससे यह बात साबित होती है कि यह स्वर्णिम भारत व स्वर्णिम भाजपा की ओर बढ़ रहे है।

                                           राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को हमारे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने भरोसा दिलाया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में 65 सीट जीत कर सरकार बनायेंगे, जिसको अमलीजामा पहनाने की जिम्मेदारी हमारे बूथ के कार्यकर्ताओं की है।कौशिक ने कहा कि 9 अगस्त से 30 अगस्त तक नया भारत संकल्प कार्यक्रम करना है।

                                           सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि हमारे प्रेरणा स्त्रोत पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष चल रहा है, जिसमें हमे संगठन द्वारा जो भी कार्यक्रम मिल रहे है पर कार्य करना है। हमारे पूर्वजों ने जो त्याग और तपस्या किया है इसी का परिणाम है कि आज देश के शीर्ष पदों पर हमारे वरिष्ठ निर्वाचित हुये है।

                                           गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मंशा है कि हमारे सरकार की जो भी योजनायें चल रहा है उसे कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर पहुॅचायें। हमारे कार्यकर्ताओं को चिंता करना है कि हमारी बूथ सबसे मजबूत कैसे हो, जिससे हम प्रत्येक बूथ को जीते। श्री सवन्नी ने महासम्पर्क अभियान की मंडलवार समीक्षा की।

                                            अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी ने मस्तूरी विधानसभा में आयोजित जिला बैठक में आये पदाधिकारियों का स्वागत किया और कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के माध्यम से संगठन ने हमें कार्य करने का अवसर दिया है, पार्टी की संरचना के अनुसार हमे काम करना है।

                                         भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि जिला कार्यसमिति के पश्चात मंडल की बैठक 10 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित करना है जिसमें मंडल में निवासरत् समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ सहित बूथ के भाजपा कार्यकर्ताओं को बैठक में शामिल करना है।जिला कार्यसमिति में जनपद पंचायत मस्तूरी के उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने भाजपा में प्रवेश किया, जिनको भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सदस्यता प्रदान की।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close