भाजपा कार्यालय घेरने से पहले..कांग्रेसी गिरफ्तार..राजेन्द्र ने कहा पुलिस सरकार की कठपुतली

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20170805-WA0023(1)बिलासपुर— यूथ कांग्रेसियों के साथ एनएसयूआई ने डॉ.श्यामा प्रसाद चौक पर भी कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। हाथों में अंहिसा की स्लोगन लिखी तख्ती लेकर राहुल गांधी पर बनासकांठा में हुए पथराव का विरोध किया। प्रधानमंत्री का पुतला भी चलाया। भाजपा कार्यालय घेराव करने के पहले पुलिस ने सभी यूथ और एनएसआई कार्यकर्ताओं के कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया।
For Latest News Updates Download CGWALL Android Mobile App
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

                डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर यूथ कांग्रेस और एनएसयूई ने संयुक्त रूप से बनासकांठा में राहुल गांधी के काफिले पर पथराव का विरोध किया। गांधी चौक में कांग्रेसियों के मौन धरना के उलट पुराने बस स्टैण्ड चौक में यूथ नेताओं और एनएसयूआई के साथ कांग्रेसियोंं ने उग्र प्रदर्शन किया। यूथ, छात्र विंग और कांग्रेसियों ने भाजपा नेताओं, केन्द्र और गुजरात सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका। अमित शाह पर भी निशाना साधा।

                        धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था देखने को मिली। पुराने बस स्टैण्ड में धरना प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस की टीम भाजपा कार्यालय घेरने के लिए निकली। लेकिन भाजपा कार्यालय की तरफ रवाना होते ही पुलिस ने सभी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। लाठी भी भांजी। कुछ एक कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस लाठी के चपेट में आ गए। इस दौरान अमितेष राय,भावेन्द्र गंगोत्री,आशीष गोयल,गौरव दुबे, तनमित छाबड़ा प्रमुख रूप से मौजूद थे। गिरफ्तार किए गए सभी कांग्रेसियों को बाद में मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

आशीष गोयल पर चल लाठी

                  डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर यूथ और एनएसयूआई नेताओं की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। लाठी भी भांजनी पड़ी। युवा कांग्रेस नेता आशीष गोयल एक आरक्षक के निशाने पर आ गए। लगातार तीन चार लाठी पड़ने से यूथ कांग्रेस नेता आशीष गोयल को चोट पहुंची है।

कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध IMG-20170805-WA0060

             आशीष गोयल के घायल होने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। घटना के विरोध में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय,समेत 15 से 20 की संख्या में कांग्रेसियों ने एडिश्नल एसपी नीरज चन्द्राकर से शिकायत की। लाठी चार्ज करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सभी कांग्रेसी पुलिस और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

                          राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि सरकार कांग्रेस की लोकप्रियता से डर गयी है। नहीं तो ऐसा कोई कारण नहीं था कि शांतिप्रिय धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज किया जाए। पुलिस सरकार के हाथों की कठपुतली हो गयी है। कांग्रेस नेताओं को चुनचुन कर परेशान किया जा रहा है। पुलिस उस समय कहां थी जब प्रधानमंत्री के गृह राज्य में राहुल गांधी पर पथराव किया गया।

                 राजेन्द्र ने कहा कि पुलिस और सरकार की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र प्रदर्शन करेंगे। पुलिस में दम है तो प्रदेश के भ्रष्ट भाजपा नेताओं पर लाठी चार्ज करे। शुक्ला ने बताया कि सरकार के इशारे पर प्रदेश और बिलासपुर की पुलिस जनता की आवाज को सेन्सर करना चाहती है। इसे हरगिज बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

close