केन्द्रीय पर्यवेक्षक ने किया बूस्ट-अप….आप नेता ने कहा..राष्ट्रीय सम्मेलन में अन्नदाताओं से मिलेंगे केजरीवाल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170730-WA0014बिलासपुर— केन्द्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। बिलासपुर लोकसभा प्रभारी केन्द्रीय पर्यवेक्षक सच्चिदानंद सिंह ने पार्टी की दिशा निर्देशों कों कार्यकर्ताओं के सामने रखा। एक-एक कर सभी कार्यकर्ताओं के विचारों को सुना और किसान आन्दोलन को सफल बनाने के टिप्स भी दिए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                             छत्तीसगढ़ भवन में आम आदमी पार्टी बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। करीब 100 से अधिक आप कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। बारी बारी से सभी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की स्थिति और परिस्थिति से केन्द्रीय पर्यवेक्षक को अवगत कराया। केन्द्रीय पर्यवेक्षक सच्चिदानंद ने आप कार्यकर्ताओं को जरूरी टिप्स देकर मनोबल को बढ़ाया। क्षेत्र के एक एक आदमी से रूबरू होने का मंत्र भी दिया।

                                                          केन्द्रीय पर्यवेक्षक सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि 24 सितम्बर से प्रदेश में किसान आंदोलन श्रीगणेश किया जाएगा। आप कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों को किसान आन्दोलन से जो़ड़ें। खासकर किसानों को आंदोलन का हिस्सा बनाएं। 26 नवम्बर पार्टी स्थापना दिवस पर रामलीला मैदान में राष्ट्रीय किसान का सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में देश के कोने कोने से किसान पहुंचेंगे। किसानों को आप के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल संबोधित करेंगे।

                  सच्चिदानंद ने बताया कि 24 सितम्बर के बाद प्रदेश के सभी जिलों में न्याय यात्रा निकाली जाएगी। अगस्त महीने में राज्य समिति की घोषणा की जाएगी। एक दिवसीय कार्यक्रम में 8 विधानसभा क्षेत्रों के करीब 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बिलासपुर से बिन्देश्वरी आदिले, ईश्वर पटेल,नवीन कुमार साहू,नागेश्वर मिश्रा,सूर्यकांत निर्मलकर, बिल्हा से अरविन्द पाण्डेय समेत अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। यह जानकारी बिल्हा विधानसभा संयोजक सरदार जसबीर सिंह ने दी।

close