सूने घर में युवक फांसी पर लटका..सरकंडा थाना क्षेत्र की घटना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sarkanda thanaबिलासपुर— सरकंडा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक का नाम ओमप्रकाश सूर्यवंशी है। नगोई का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह लम्बे समय से मानसिक रूप बीमार था। कुछ दिन पहले ही वह मेंटल अस्पातल से इलाज के बाद घर लौटा था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगोई निवासी ओमप्रकाश सूर्यवंशी पिता गोपाल सूर्यवंशी ने सूने घर में फांसी लगाकार आत्महत्या की है। परिजनों ने बताया कि ओमप्रकाश की उम्र 18 साल है। कुछ दिनों पहले मेंटल अस्पताल से इलाज के बाद घर आया था। पुलिस के अनुसार बीती रात मृतक के परिजन किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने सरकंडा आए थे। इस दौरान घर में केवल ओमप्रकाश सूर्यवंशी रह गया।

                                                 परिजन देर रात घर लौटे। किसी तरह घर में दाखिल होते ही देखा कि ओमप्रकाश फांसी पर झूल रहा है। मामले की तत्काल जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने सुबह पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के सिम्स भेज दिया।

Share This Article
close