बिलासपुर—छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने आज तहसील कार्यालय का घेराव किया। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल और भूपेश बघेल पर जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया। तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर दोनों नेताओं के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की। जनता कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आंदोदन के तहत बिलासपुर में कार्यकर्ताओं ने हड़पी गयी जमीनों को किसानों और आदिवासियों को लौटाने को कहा।
(सीजी वाल के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)
छत्तीसगढ़ जनता कांगर्ेस ने जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। बृहस्पति बाजार चौक में कफन ओढ़कर सरकार के खिलाफ अनूठे तरीके से विरोध जाहिर किया। मुख्यमंत्री पर भूपेश बघेल और बृजमोहन को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
जनता कांग्रेस नेताओं ने बृजमोहन और भूपेश की तुलना महाभारत के विलेन पात्रों से की। दोनों को भूखासुर बताया। जकांछ बिलासपुर शहर अध्यक्ष विश्वम्भर गुलहरे ने कहा कि परिवार के सदस्यों के नाम पर वन भूमि और गरीब आदिवासी किसानों की जमीनों को हड़पने का खेल चल रहा है। मुख्यमंत्री नींद में हैं। सरकारी संरक्षण में पक्ष और विपक्ष के नेता जमीन हड़पने में मस्त हैं। बृजमोहन ने सिरपुर के एक गांव में सरकारी जमीन हड़पकर भव्य रिसोर्ट बनाया। भूपेश बघेल ने कुरूदडीह में सरकारी स्कूल के लिए आबंटित जमीन को हथिया लिया।
बिलासपुर जनता कांग्रेस के नेताओं ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। दोनों नेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। जोगी कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों भूमाफियों के खिलाफ 420 और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार को चैन से बैठने नहीं देंगे। केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच की मांग करते हुए कहा कि मामले को विधानसभा के मानसून सत्र में पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान ब्रजेश साहू, संतोष दुबे, विश्वम्भर गुलहरे, शहजादी कुरैशी, सैय्यद निहाल, समीर अहमद, जीतू ठाकुर, डीकेश डहरिया, विक्रांत तिवारी,मार्ग्रेड बेंजामिन, समेत सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।