मुंगेली।मुंगेली जिला बनने के साथ विकास के पथ पर लड़खड़ाते हुए धीमी गति से बढ़ ही रहा था कि तभी प्रशासन के कटर मुंगेली नगर और आसपास के सैकड़ो वर्ष पुराने वृक्षो पर चलने लगे, ऐसे देखते देखते लगभग 1000 वृक्षो को विकास के नाम पर कुर्बान कर दिया गया, शहर की भोली जनता भी विकास कार्य की उम्मीद में इस कटाई को जैसे तैसे बर्दाश्त कर गयी, वो बात अलग है कि जिस विकास के उद्देश्य से वृक्षो को काटा गया वो विकास अब भी अधूरा है, भयँकर कटाई से मुंगेली का पर्यावरण संतुलन बिगड़ना तय था, और हुआ भी यही गर्मी के दिनों में जलस्तर तेजी से कम हुआ और तापमान का पारा पिछले वर्ष के मुकाबले तेजी से ऊपर गया ।
ऐसे में प्रशासन और उसके नुमाइंदे कागजो पर वृक्षारोपण करने का प्रयास कर रहे थे की तभी मुंगेली के युवाओं के एक संगठन स्टार आफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी ने सामने आकर स्वयं वृहद स्तर पर वृक्षा रोपण कर मुंगेली को हरा भरा बनाने का दृढ़ निश्चय किया, और इसे एक अभियान हरियर मुंगेली सुग्घर मुंगेली का रूप दिया।
ऊर्जा से लबरेज स्टार ऑफ टुमारो के युवाओं ने प्रत्येक रविवार की सुबह 20 पौधे लगाते हुए उसे सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी की , इस अभियान ने आज अपना तीसरा पड़ाव पार कर लिया है। पौधारोपण के बाद स्टार आफ टुमारो के सभी सदस्य अभियान के प्रारूप के अनुसार नगर भृमण करते हुए मुंगेली को हरा भरा करने और पर्यावरण को सुरक्षित करने का संदेश भी देते है।
अपने दॄढ निश्चय और निस्वार्थ भाव के साथ नेक इरादे रखने वाले इस संगठन ने नगर हित मे कार्य करते हुए अपने संगठन के नाम को सार्थक किया है।