डॉ.नम्रता ने बजाया कोल इंडिया का डंका…गडकरी ने कहा देश की सर्वश्रेष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

Photo Dr- Namrata Singh chirimiriबिलासपुर—-एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्रीय चिकित्सालय में पदस्थ स्त्रीरोग विशेषज्ञ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. नम्रता सिंह को  सर्वश्रेष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मुम्बई स्थित हाॅटल हयात रीजेन्सी में केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी और क्रिकेटर रोहित शर्मा ने मध्य भारत के सर्वश्रेष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ-अंतर्राष्ट्रीय हेल्थ केयर अवार्ड’’ का सम्मान दिया।

                      एसईसीएल जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि कुछ समय पहले टाईम्स ग्रुप आॅफ साईवयर मीडिया ने भारत के 40 सर्वश्रेष्ठ चिकित्सकों का चुनाव किया था । डाॅ. नम्रता सिंह को कुशल व्यवहार, चिकित्सा क्षेत्र में प्रसिद्धि और सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। डाॅ. नम्रता सिंह चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ’’ग्लोरी आफ इंडिया’’, ’’बेस्ट सिटिजन आॅफ इंडिया’’ से सम्मानित हो चुकी हैं।

              एसईसीएल सीएणडी, महाप्रबंधक चिरमिरी क्षेत्र समेत श्रमिक संगठन और गणमान्य लोगों ने नम्रता सिंह को सम्मानित किए जाने पर खुशी जाहिर की है। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि  डाॅ. नम्रता सिंह एसईसीएल और कोलइंडिया स्तर पर सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक का पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला चिकित्सक है।

close