अमर ने जामुन और धरम ने आम का पौधा लगाया , महा वृक्षारोपण महोत्सव की शुरूआत

Chief Editor
2 Min Read

amar jamunबिलासपुर ।     रेलवे परिक्षेत्र बिलासपुर के ओल्ड लोको काॅलोनी सिरगिट्टी में गुरूवार को  हजारों पेड़ लगाकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस महावृक्षारोपण महोत्सव में विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगाये गये। नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिक कर मंत्री  अमर अग्रवाल ने जामुन, विधानसभा उपाध्यक्ष  बद्रीधर दीवान ने बेल, प्रदेश भाजपा  अध्यक्ष  धरमलाल कौशिक ने आम, महापौर  किशोर राय ने बेल, जिला पंचायत अध्यक्ष  दीपक साहू ने बेल और महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने कटहल पौधरोपण किया। यहां पर नीम, आंवला, आम, बेल, जामुन, टेकोमा, कदम्ब, सिरिस, चम्पा, बांस, अर्जुन, पीपल, साल, परिजात आदि प्रजाति पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति शुरू से ही प्रकृति के साथ रही है। देश में सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ राज्य में 44 प्रतिशत वन क्षेत्र हैं। इसका श्रेय क्षेत्र के वनवासियों को जाता है। विधानसभा उपाध्यक्ष  बद्रीधर दीवान ने कहा कि उगता पेड़ प्रगतिशील राष्ट्र का प्रतीक है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाकर उसकी सुरक्षा भी करें। ताकि हरियाली एवं स्वच्छ वातावरण बनी रहे। प्रदेश भाजपा  अध्यक्ष  धरमलाल कौशिक ने कहा कि पर्यावरण संतुलन, समय पर वर्षा एवं गर्मी से बचाव के लिए पेड़ लगाना आवश्यक है। पेड़ लगाने के साथ ही उसकी सुरक्षा भी जरूरी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

संभागायुक्त  टी.सी. महावर एवं कलेक्टर  पी. दयानंद ने नीम का पौधा लगाया। इसके साथ ही अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी पौधरोपण किया।
पुराने आॅक्सीजोन क्षेत्र को व्यवस्थित विकसित कराएं-अग्रवाल
बिलासपुर के व्यापार विहार क्षेत्र में विकसित किये जा रहे आॅक्सीजोन में आज विभिन्न प्रजातियों के वृक्षारोपण किया गया। नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिक कर मंत्री  अमर अग्रवाल ने बरगद का पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित स्कूली बच्चों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने वन विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजकिशोर नगर एवं सकरी स्थित पुराने आॅक्सीजोन क्षेत्र को व्यवस्थित रूप से विकसित कराएं।

close