एकात्म मानववाद पर विशेष व्याख्यान…प्रासंगिकता पर दिग्गज नेता करेंगे चर्चा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
Pt__Deendayal_Upadhyayji_1बिलासपुर— पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागार में 15 जुलाई शनिवार को व्य़ाख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय एकात्म दर्शन और पंडित दीनदयाल के विचारों के साथ व्यक्तित्व पर प्रकाश डालेंगे। मुख्य अतिथि नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल, कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक,विशिष्ट अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, सांसद लखन लाल साहू, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री और गृह निर्माण मण्डल के चेयरमैन भूपेन्द्र सवन्नी भी एकात्म मानववाद पर अपने विचार रखेंगे।
              युग ऋषि पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की प्रासंगिता और एकात्म मानववाद पर 15 जुलाई शनिवार को दोपहर 3 बजे, लालबहादुर शास्त्री स्थित पं.देवकीनंदन दीक्षित सभागार में व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी समारोह समिति बिलासपुर ने सामाजिक, सांस्कृति, साहित्यकार, डाॅक्टर, इंजिनियर, अधिवक्ता, प्रेस संपादक पत्रकार बंधु, व्यापारी, व्यवसायिक, आर्थिक क्षेत्र से जुड़े सभी वर्गो के अलावा भाजपा के मंडल, जिला, प्रदेश प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होंगे।
close