पन्द्रह साल बाद मिला फरार आरोपी..कोर्ट ने जारी किया था 7 स्थायी वारन्ट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-बिलासपुर पुलिस ने पन्द्रह साल पहले फरार विभिन्न मामलों में शामिल आरोपी को रायपुर में धर दबोचा है। आरोपी का नाम राम खिलावन ठाकुर है। राम खिलावन के खिलाफ कोर्ट ने सात स्थायी वारंट जारी किये हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             सरकंडा बिलासपुर पुलिस ने विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल पन्द्रह साल पहले फरार आरोपी को रायपुर में गिरफ्तार किया है। आरोपी  राम खिलावन पिता सहदेव सिंह ठाकुर सरकण्डा थाना क्षेत्र के गणेश चौक चिंगराजपारा का रहने वाला है। फरारी के बाद रायपुर स्थित बुधवारी बाजार थाना उरला क्षेत्र में रहता था।

                           एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सरकन्डा पुलिस ने बुधवारी बाजार में राम खिलावन के ठिकाने पर दबिश दी। राम खिलावन के खिलाफ पन्द्रह साल पहले कोर्ट ने अलग अलग समय सात स्थायी वारन्ट जारी किये हैं। फरारी के समय आरोपी की उम्र 20 साल थी। इस समय राम खिलावन 35 साल का है।  आधार कार्ड में नाम बदलकर रायपुर में रहता था।

अर्चना झा ने बताया कि सरकन्डा थाना में उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 165/13, 303/02 में मामला है। उसके खिलाफ आपीसी की धारा 341 294 506 223 आईपीईसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

close