दवाई के ‘एक्सपायरी डेट’ पर कलेक्टर ने डाली नजर

Shri Mi
2 Min Read

collector_in_takhtpur_inspection_indexबिलासपुर।बुधवार को कलेक्टर पी.दयानंद ने तखतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया।साथ ही विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये।कलेक्टर ने महिला चिकित्सक कक्ष, ओटी, मेल व फिमेल वार्ड, लेबर रूम का भी निरीक्षण किया। पुरूष व महिला मरीजों से बातचीत की और अस्पताल में पर्याप्त सुविधा, भोजन मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी ली और डाॅक्टरों को मरीजों के उपचार में कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी।कलेक्टर ने मरीज के परिजनों के लिए अस्पताल परिसर में शेड निर्माण करने के निर्देश नगर पालिका के सीएमओ को दिया।साथ ही परिसर में निर्माणाधीन वाटर एटीएम हेतु शेड निर्माण एक माह के भीतर करने कहा। अस्पताल में ज्यादा से ज्यादा संस्थागत प्रसव कराने के निर्देश दिए। जन औषधि केन्द्र में उपलब्ध दवाईयों तथा उनकी एक्सपायरी डेट की जांच की। पैथोलेब का निरीक्षण किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       इसके बाद कलेक्टर ने तखतपुर में तहसील कार्यालय, जनपद कार्यालय और अस्पताल का निरीक्षण किया। तहसील कार्यालय में विभिन्न रिकार्ड देखे तथा लंबित राजस्व प्रकरण, ई-कोर्ट में दर्ज प्रकरणों की जानकारी ली। दायरा पंजी व वाद पंजी का निरीक्षण किया। एक प्रकरण को कितनी सुनवाई में निराकृत करते हैं,इसकी जानकारी ली।

                                      सब रजिस्ट्रार के कक्ष में जाकर अवैध प्लाटिंग के संबंध में पूछताछ की और सावधानी से कार्य करने की हिदायत भी दी। नाजिर शाखा का निरीक्षण किया। तहसील में रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिये। अवैध रेत उत्खनन पर कड़ाई से निरंतर करने और बेजाकब्जा हटाने के निर्देश दिये। मालखाना का निरीक्षण किया। कानूनगों शाखा में अभिलेखों की जानकारी ली और दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिये।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close