थोक में पकड़ाए गुण्डा,बदमाश…पुलिस का संयु्क्त अभियान…जेल गए वारंटी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20170702-WA0011बिलासपुर— बीती रात संयुक्त गश्त अभियान में पुलिस को भारी सफलता मिली है। करीब 100 वारंटी गुण्डा बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लियाा है। सभी को आज जिला सत्र न्यायालय में पेश किया गया है। संयुक्त पुलिस गश्त अभियान आईएएस शलभ सिन्हा,एडिश्नल एसपी. अर्चना झा और नीरज चन्द्राकर की अगुवाई में पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव के निर्देश में चलाया गया। शहर के गुण्डा बदमाश पुलिस कार्रवाई के बाद भय में आ गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              बीती रात पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव के निर्देश में आईएएस शलभ सिन्हा, एडिश्नल एसपी अर्चना झा और नीरज चन्द्राकर की अगुवाई में संयुक्त गश्त अभियान चलाया गया। संयुक्त गश्त अभियान में पुलिस को भारी सफलता मिली है। अभियान में ग्रामीण और शहर थाना प्रभारियों ने भी हिस्सा लिया।

            काम्बिंग गश्त में 100 से अधिक गुण्डा,निगरानी बदमाश और वारंटियों को धर दबोचा गया है। इनमें संदेही भी शामिल हैं। आईएएस शलभ सिन्हा ने बताया कि वारंटियों को कोर्ट पेशी और सभी बदमाशों,गुण्डों के साथ संदेहियों पर सीआरपीसी के तहत 107/116 के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गयी है।

 

close