वेतन विसंगति दूर नहीं हुई तो काम बंद कर देंगे लिपिक

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

[wds id=”14″]
IMG-20170627-WA0000बिलासपुर(सीजीवाल)।
छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के लिपिक कर्मचारी एकजुट हो गए हैं।वेतन विसंगति को लेकर भोपाल में आयोजित एक बैठक लिपिक कर्मचारियों ने एक साथ सरकार पर दबाब बनाने का फैसला किया है। बैठक में फैसला लिया गया कि यदि नियत तारीख के अन्दर दोनों सरकार लिपिक कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर नहीं करते हैं तो महासमित एक साथ दोनों राज्यों में काम बंद करने का एलान करेगी। यह बातें छत्तीसगढ़ राज्य लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी ने बताई। रोहित तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ लिपिक कर्मचारी संघ का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भोपाल में आयोजित महासमिति की बैठक में प्रांताध्यक्ष चन्द्रिका सिंह की अगुवाई में शामिल हुआ।छत्तीसगढ़ लिपिक कर्मचारी संघ के महामंत्री रोहित तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के लिपिक कर्मचारी अब एक दोनों राज्य की सरकारों पर वेतन विसंगति को लेकर आँदोलन कर दबाव बनाएँगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                               महामंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की महासमिति की बैठक डिप्लोमा इंजीनियर कार्यालय भोपाल में हुई। बैठक मे छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल विशेष आमंत्रण पर शामिल हुए।संघ के प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी ने बताया कि भोपाल में आयोजित बैठक में लिपिक वेतन विसंगति और आगामी आंदोलन को लेकर संघ प्रांताध्यक्ष चन्द्रिका सिंह की अगुवाई मे दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ।

                                            दोनो राज्यों के लिपिको की वेतन विसंगति और अन्य समस्याएं कमोबेश एक समान हैं। वेतन विसंगति के लिए दोनो राज्यों के लिपिक कई साल से अलग-अलग मोर्चा संघर्ष कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक संघ के प्रांताध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने एक साथ एक ही तारीख को दोनो राज्यों में काम काज ठप करने का प्रस्ताव महासमिति के सामने रखा।

                                           प्रस्ताव को मध्य प्रदेश के लिपिको ने सर्व सम्मति से हाथ उठाकर समर्थन किया । मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ संयुक्त लिपिक वर्गीय मोर्चा के नाम से दोनो राज्यों मे एक ही तिथि से चरणबद्ध आंदोलन पर सहमति बनी। महामंत्री रोहित तिवारी ने बताया की मध्य प्रदेश लिपिक महासमिति मे मुख्य मंत्री शिवराज सिंह के सलाहाकार शिव चौबे ,मंत्रालय कर्म संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ,म प्र लिपिक वर्गीय शाश कर्म संघ के प्रांताध्यक्ष मनोज बाजपेई ,की गरिमामय उपस्थति मे  सम्पन्न हुई।छग से प्रांताध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ,प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी ,मुकेश मिश्रा प्रा महामंत्री ,चंद्र मणि मिश्रा प्रा. महामंत्री ,सुशील टोप्पो प्रा सचिव ,अशोक मेहता प्रा प्रचार सचिव ,जे पी गौण उप प्रांताध्यक्ष ,हेमंत बघेल ,सुनील यादव शामिल हुये।

close