अमर बोले- अब तरक्की की नई इबारत लिखेगा स्मार्ट बिलासपुर

Chief Editor
4 Min Read

amar inter.बिलासपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से जारी सूची में बिलासपुर को भी स्मार्ट सिटी के रूप में शामिल किये जाने पर शहर के विधायक और प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने खुशी जाहिर की है।उन्हेने कहा कि शहर के विकास  को नई ऊंचाइयों पर  ले जाने के लिए मार्ग प्रशस्त हुआ है। इसका लाभ शहर और शहरवासियों को मिलेगा। नगरीय प्रशासन मंत्री ने इस बात पर भी खुशी जताई कि छत्तीसगढ़ के तीन शहर अब स्मार्ट सिटी की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

श्री अग्रवाल ने सीजीवाल से बातचीत के दौरान कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि स्मार्ट सिटी के लिए हुए तीसरे कम्पीटीशन में बिलासपुर सफल रहा। यह बिलासपुर शहर की जनभावना थी कि अपना शहर भी स्मार्ट बनें। अब बिलासपुर के विकास को नई ऊँचाइयों मे ले जाने की दिशा में मार्ग प्रशस्त हो गया है।

उन्होने इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू के प्रति हृदय से आभार जताया है। उन्होने कहा कि बिलासपुर के साथ ही नया रायपुर के शामिल होने से अब छत्तीसगढ़ के तीन शहर स्मार्ट सिटी की सूची में आ गए हैं। एक सवाल के जवाब  में श्री अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर को स्मार्ट सिटी के  रूप में विकसित करने के लिए पहले से ही पूरा प्रोजेक्ट जमा है।अब नई योजनाओं को गति मिल सकेगी। इस सिलसिले में हाईपॉवर कमेटी बनेगी और बिलासपुर केन्द्र सरकार के एजेंडामें शामिल हो गया है। विकास के लिए बिलासपुर को सालाना 200 करोड़ रुपए और आने वाले पाँच साल में 1000 करोड़ रुपए मिलेंगे।साथ ही टेक्निकल सपोर्ट मिलेगा।अब बिलासपुर शहर तरक्की की नई इबारत लिखेगा।

शहर में खुशी की लहर

स्मार्ट सिटी की सूची में बिलासपुर शहर का नाम शामिल किए जाने की खबर मिलने के बाद शहर  में खुशियों की लहर दौड़ गई है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि अब शहर की तरक्की को नई दिशा मिल सकेगी। साथ ही बिलासपुर के लोगों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकेंगीं।लोगों ने शहर के विधायक और नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल से मिलकर अपनी खुशीका इजहार किया  और आभार जताया।

महापौर ने जताया आभार

नगर निगम महापौर किशोर राय ने  बिलासपुर के स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल होने पर खुशी जाहिर की । साथ ही इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्रkishor ray मोदी, केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह और नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होने शहरर की जनता के साथ ही नगर निगम के अफसरों -कर्मचारियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि अब शहर के विकास को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए एक नया रास्ता खुल गया है। उन्होने शहर के विकास में सहयोग के लिए  शहरवासियों की सक्रिय हिस्सेदारी की अपील की है।

close