महापौर बोले-कांग्रेस विकास विरोधी..साइंस कालेज को बनाएंगे दिल्ली का प्रगति मैदान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

kishor rayबिलासपुर—सामान्य सभा खत्म होने के बाद महापौर काफी खफा नजर आए। उन्होने कहा कि जनहित और विकास को लेकर किसी प्रकार का समझौता हो नहीं हो सकता। जनहित को लेकर कांग्रेसी सुझाव देते हैं तो हमेशा की तरह माना जाएगा। लेकिन आज सदन में जो कुछ भी हुआ उससे मर्यादाएं टूटी हैं। महापौर पत्रकारों को बताया कि बहस लोकतंत्र में सुचिता की निशानी है। लेकिन कांग्रेसी बहस ही नहीं करना चाहते हैं। उन्हें सत्ता की भूख लगी है। यही कारण है कि जनता ने गैरजिम्मेदार कांग्रेसियों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    सामान्य सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए महापौर किशोर राय ने कहा कि आज कांग्रेसियों के कारण लोकतंत्र को शर्मासार होना पड़ा है। कांग्रेस नेता मुद्दों पर बहस से भागते हैं। जबकि बहस लोकतंत्र की सबसे ब़ड़ी ताकत है। किशोर राय ने बताया कि कांग्रेसी गरीबों के पेंशन से दुखी हैं। इससे बड़ी शर्म की क्या बात हो सकती है। आज सदन में करोड़ों रूपए की विकास योजनाओं को सदन में रखा गया। लेकिन कांग्रेसियों को विकास मंजूर नहीं है। यही कारण है कि कांग्रेसियों को जनता ने केन्द्र से लेकर पंचायत तक उखाड़कर फेंक दिया है। दरअसल कांग्रेस मुद्दों को लेकर नहीं..केवल सत्ता को लेकर परेशान है।

                              किशोर राय के अनुसार शहर का तेजी से विकास हो रहा है।..नई नई सड़कें बनायी जाएंगी…रखरखाव की जिम्मेदारी सभी जनप्रतिनिधियों की है। एजेन्डा 40 में सड़क की साफ सफाई के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वीपिंग मशीन देने को कहा है। निविदा निकाली जाएगी। उस पर बहस के बाद अंतिम निर्णय होगा। समझ में नहीं आता कि लगातार हो रहे विकास पर कांग्रेस परेशान क्यों हैं। उन्हें डर है कि यदि भाजपा ने इसी तरह विकास कार्यों को आगे बढ़ाया तो कांग्रेस खत्म ना हो जाए। बताना चाहता हूं कि विकास की गति को कभी थमने नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस रहे या ना रहे…।

                   किशोर ने बताया कि साइंस कालेज मैदान को दिल्ली के प्रगति मैदान की तर्ज पर बहुउद्देश्यीय कार्यों के लिए विकसित किया जाएगा। मैदान को साढे आठ करोड़ की अधिक की लागत से सर्वसुविधायुक्त बनाया जाना है। मैदान का उपयोग सांस्कृतिक,सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में होगा। इसमें भी कांग्रेसियों को तकलीफ हो रही है। ना तो काम करने देते हैं और ना ही काम करते हैं। उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। बिलासपुर के विकास की मुख्यधारा में जो भी टांग अड़ाएगा। जनता उसे सबक सिखाएगी।

                    महापौर ने कहा कि कांग्रेस के लोग चिल्लाना अच्छी तरह से जानते हैं।

close