1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट फैसला:गैंगस्टर अबू सलेम सहित 6 दोषी करार

Shri Mi
2 Min Read

[wds id=”14″]
Abu-Salem-1993-Mumbai-serial-blasts-300x2501993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में शुक्रवार को विशेष टाडा कोर्ट में गैंगस्टर अबू सलेम सहित सात आरोपियों पर फैसला सुनाया दिया है। कोर्ट ने अबू सलेम समेत 6 आरोपियों को दोषी करार दिया है। जबकि एक आरोपी अब्दुल काय्यूम को बरी कर दिया है। कोर्ट ने एक-एक करके आरोपियों पर फैसला सुनाया। अबू सलेम के अलावा मुस्तफा डोसा, फिरोज अब्दुल रशीद खान, ताहिर मर्चेंट, करीमुल्ला खान व रियाज सिददीकी को भी दोषी करार दिया गया है। सलेम को भरूच से मुंबई हथियार लाने का दोषी पाया गया है। मुस्तफा डोसा को हत्या, साजिश और आतंकी गतिविधियों का दोषी पाया गया है।  फिरोज अब्दुल रशीद खान को साजिश रचने और हत्या का दोषी पाया गया है। ताहिर मर्चेंट का धमाके की साजिश में शामिल रहने का दोषी पाया गया है।  टाडा कोर्ट का मानना है कि मुस्तफा डोसा, अबू सलेम, ताहिर मर्चेंट और फिरोज खान मुख्य साजिशकर्ता थे। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 19 जून तय की है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                    सात आरोपियों में सलेम, मुस्तफा डोसा, करीमुल्ला खान, फिरोज अब्दुल रशीद खान, रियाज सिददीकी, ताहिर मर्चेंट तथा अब्दुल कायूम शामिल थे। इन सातों को 2003 से 2010 के बीच गिरफ्तार किया गया था और इनपर आपराधिक साजिश रचने, सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने और हत्या के आरोप लगे थे। इस मामले में यह दूसरे चरण की सुनवाई है। इससे पहले साल 2007 में सुनवाई के पहले चरण में टाडा अदालत ने इस मामले में सौ आरोपियों को दोषी ठहराया था जबकि 23 लोग बरी हुए थे। इन सात आरोपियों की सुनवाई मुख्य मामले से अलग कर दी गई थी क्योंकि उन्हें मुख्य सुनवाई खत्म होने के वक्त गिरफ्तार किया गया था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close