बिलासपुर संभाग में खिलेगा कमल…चन्द्राकर का दावा..सबका हो रहा विकास

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
IMG-20170615-WA0026बिलासपुर—- पंचायत मंत्री अजय चन्द्राकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बैठक में शामिल हुए। प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए रिचार्ज किया। उन्होने कहा कि समयदानी कार्यकर्ता बूथों में पहुॅच रहे है। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंंचा रहे हैं।
                       कार्यकर्ताओं को चन्द्राकर ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है। कोटा, मरवाही विधानसभा समेत बिलासपुर जिले के सभई विधानसभा में कमल खिलेगा। समयदानी कार्यकर्ता शहर और गांवों में स्वच्छता अभियान चला रहे है। लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक भी हो रहे है। प्रधानमंत्री ने उज्वला योजना शुरू कर महिलाओं को धुंआ से दूर किया है। 2019 तक भाजपा सरकार ने गरीबों को घर देने का लक्ष्य रखा । इसका लाभ लोगों को मिले इसकी चिंता कार्यकर्ताओं को करना है। तभी सबका साथ मिलेगा…सबका विकास भी होगा।
                                 इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सुझाव भी दिए। बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, महापौर किशोर राय, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।
close