ट्रेलर से कुचलकर बोधराम की मौत…छठी कार्यक्रम मे शामिल होने जा रहा था

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

s.p. officeबिलासपुर– सीपत थाना के मोहरा में ट्रेलर से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। मृतक का नाम बोधराम यादव बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 42 साल थी। बोधराम सेलर के रास्ते छठी कार्यक्रम में शामिल होने रतनपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेपुर गांव जा रहा था। मृतक के भाई के शिनाख्त पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  मोहरा निवसी बोधराम यादव पिता वसंत यादव सेलर के रास्ते छठी कार्यक्रम में शामिल होने मोटरसायकल से रतनपुर क्षेत्र के पाण्डेपुर गांव जा रहा था। घटना रात्रि करीब 10 बजे की है। बोधराम हल्का होने के लिए सड़क किनारे खड़ा था। इसी बीच भारी भरकम अनियंत्रित ट्रेलर ने उसको चपेट में ले लिया। बोधराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

                                   मृतक का परिजन रामनिवास यादव ने सीपत थाना में बताया है कि बोधराम किनारे खड़ा था। इतने में अनियत्रित ट्रेलर नम्बर CG-04-LB-9945 ने बोधराम को चपेट में ले लिया। जिसके कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

              शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने पी़ड़ित परिजनों को आरोपी को जल्द ही पकड़ने का आश्वासन दिया है।

close