पैरोल पर छूटा..302 का आरोपी 11 महीने बाद घर में पकड़ाया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170608-WA0003बिलासपुर— केन्द्रीय जेल से 11 महीने पहले पैरोल पर छूटा 302 के आरोपी को कोनी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम नरेश सिंह ठाकुर ऊर्फ पप्पू सिंह है। स्पेशल टीम ने देर रात गिरफ्तारी के बाद नरेश सिंह को कोनी थाना भेज दिया है। आरोपी को कोर्ट के बाद आज केन्द्रीय जेल भेजा जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  सिटी कोतवाली सीएसपी आईएएस शलभ सिन्हा ने बताया कि नरेन्द्र सिंह ठाकुर पप्पू सिंह की एक साल से पुलिस को तलाश थी। नरेन्द्र सिंह ठाकुर को कोर्ट के आदेश पर एक साल पहले जुलाई 2016 में पैरोल पर छोड़ा गया था। पैरोल खत्म होने के बाद भी नरेन्द्र सिंह केन्द्रीय जेल नहीं लौटा। सिन्हा ने बताया कि नरेन्द्र का घर कोनी में है। उसके घर और रिश्तेदारों पर लगातार निगरानी की जा रही थी।

                                      बीती शाम जानकारी मिली कि नरेन्द्र सिंह अपने घर में छिपा हुआ है। पुलिस ने उसके घर को घेरकर गिरफ्तार किया। कोनी थाना को सुपुर्द किया गया है। पप्पू ने एक साल पहले बेलतरा में 302 के अपराध को अंजाम दिया था।

            पुलिस जानकारी के अनुसार खबर मिल रही थी कि पप्पू सिंह का भाई जितेन्द्र सिंह ठाकुर भी अपराधी प्रवृत्ति का है। उसी के संरक्षण में नरेन्द्र एक साल से गायब था। पप्पू ने एक साल पहले आवेदन दिया था कि उसके पिता की तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए पैरोल पर कुछ दिनों के लिए छोड़ा गया था। शलभ सिन्हा ने बताया कि जरूरी कार्रवाई के बाद पप्पू को आज सेन्ट्रल जेल भेज दिया जाएगा।

close