सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170605-WA0728बिलासपुर— सरकंडा थाना क्षेत्र में लगरा के पास कैप्सूल और कार के बीच टक्कर में एक डॉक्टर की मौत हो गयी है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ड़ॉक्टर इन्द्रजीत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में सवार दो अन्य लोगों को भी गंंभीर चोट आयी है। खबर मिलते ही सरकंडा पुलिस ने डॉ.इन्द्रजीत सिंह सिन्धु को सिम्स में भर्ती किया । पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    सरकंडा थाना क्षेत्र के लगरा गांव में आरटीओ के पास कार और भारी वाहन कैप्सूल के बीच भीषण सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गयी है। घटना सुबह साढ़े चार और पांच बजे के बीच की बतायी जा रही है। हादसे में कार में सवाल दो लोगों को गंभीर चोट पहुंची है। तीनों को पुलिस ने सिम्स में भर्ती कराया। लेकिन डॉ.इन्द्रजीत सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी थी। अन्य दो लोगों का इलाज चल रहा है।

              जानकारी के अनुसार अवंतीविहार रायपुर निवासी डॉ.इन्द्रजीत सिंह कोरबा से सीपत रोड के रास्ते बिलासपुर की तरफ आ रहे थे। डॉ.इन्द्रजीत सिंह रायपुर में सांई क्लिनिक का संचालन करते हैं। कोरबा स्थित बालाजी कोरबा सांई क्लिनिक में मरीज को देखने आए थे। आपरेशन के बाद रायपुर की तरफ बिलासपुर होकर लौट रहे थे।

                             बिलासपुर पहुंचने से पहले ही लगरा स्थित आरटीओ के पास भारी भरकम कैप्सूल और डॉ.इन्द्रजीत सिंह के कार में टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार का बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।

                     सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची। डॉ.इन्द्रजीत सिंह सिन्धु को सिम्स में भर्ती कराया गया। सिम्स प्रबंधन ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सिटी कोतवाली के संरक्षण में परिजनों के हवाले कर दिया है।

close