सफाई अभियान में जुटे बीजेपी कार्यकर्ता

Shri Mi
2 Min Read
bjp_clean_rpr_indexरायपुर। भारतीय जनता पार्टी स्वच्छता अभियान समिति ने शासकीय जे एन पाण्डेय स्कूल में स्वच्छता श्रमदान शिविर का अयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने की।भाजपा स्वच्छता अभियान समिति पूरे राज्य में अलग-अलग क्षेत्रों में इस तरह स्वच्छता अभियान का आयोजन कर रही है।
                                          कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा स्वच्छता हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण कार्य है जिसके लिए हमें तत्परता से जुड़ना होगा आज के इस अभियान से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है ताकि स्वच्छता के अभियान को हम जनमानस तक पहुंचा सके।
                                               भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि स्वच्छता अभियान हमारा महत्वपूर्ण प्रकल्प है प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान को लेकर जो सपने  देखे हैं उस दिशा हमें महत्वपूर्ण कदम उठाने की जरूरत है। स्वच्छता अभियान हमारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर हम इस कार्यक्रम को सफल बनाना हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि गांव स्वच्छ, शहर स्वच्छ हो तो इस दिशा में हमें कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना होगा।
                                     भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता समिति के माध्यम से पूरे राज्य में स्वच्छता अभियान को लेकर कई अभियान चलाए जा रहे हैं जिस दिशा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुड़े रहे हैं और कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं। उन्होनंे कहा कि यह स्वच्छता समिति आने वाले दिनों में प्रदेश एवं शहर के सभी स्कूलों के सफाई अभियान जारी रखेगी।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close