पांचवे दिन भी चला निगम का बुलडोजर..विस्थापितों से मिले कलेक्टर

BHASKAR MISHRA

??????????बिलासपुर—- जिला कलेक्टर का कलेक्टर पाण्डेय दयानन्द ने निरीक्षण किया। लोगों से सीधे रूबरू भी हुए। संबधित अधिकारियों को शांतिपूर्वक विस्थापन करने का निर्देश दिया। सिंधी कालोनी स्थित मिट्टी तेल हॉकर गली में अधिकतर छोटे मकानों को नोटिस के बाद जमीदोज कर दिया गया है। बड़े मकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है। कई बड़े मकानों का अभी तोड़ा जाना बाकी है। निगम की पांचवे दिन की कार्रवाई सामान्य रूप से शांति पूर्ण रही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   नगर निगम के अतिक्रमण विभाग ने लगातार पाचवें दिन सिंधी कालोनी स्थित हाकर गली में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। गली के एक तरफ कमोबेश सभी कच्चे मकानों को जमीदोज कर दिया गया है। गली के दूसरी तरफ भी मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया गया है। पांचवे दिन विस्थापन प्रक्रिया की जानकारी लेने मौके पर कलेक्टर पी.दयानन्द भी पहुंचे। लोगों से रूबरू हुए।उन्होने निगम अधिकारियों को शांति से काम पूरा करने को कहा। पीड़ितों को दिए जा रहे मकानों के बारे में भी बातचीत की।

                                       मालूम हो कि मिट्टी तेल लाइन में बड़े मकान भी है। सभी बड़े मकान अतिक्रमण की जद में है। कुछ मकानों का निर्माण तीन-चार  महीने पहले ही किया गया है। निगम ने उन्हें भी एक महीने पर नोटिस ही थमाया था। लेकिन पहले तो मकान तोड़े जाने का विरोध किया। पांचवे दिन उनमें से कुछ लोगों ने बिना हुज्जत किये सामानों को निकाल लिया। कुछ लोग अभी भी विरोध कर रहे हैं।

                           निगम अभियंता पीके पंचायती ने बताया कि अतिक्रमण हटाने में स्थानीय लोग पिछले तीन दिनों से सहयोग कर रहे हैं। सभी प्रभावितों को  सकुशल नए स्थान तक पहुंचाया जा रहा है। निगम को 135 परिवारों को विस्थापित करना है। सभी को मिनोचा कालोनी और उस्लापुर में मकान अलाट कर दिया गया है। धीरे धीरे बचे परिवारों को भी कुछ दिनों के भीतर नए मकान में शिफ्ट कर दिया जाएगा।आज करीब 8-10 मकानों को तोड़ा गया है। कलेक्टर ने भी मौके पर पहुंचकर काम काज का जायजा लिया। स्थानीय लोगों को सकुशल विस्थापित करने का आश्वासन दिया है।

मंदिर को करेंगे विस्थापित

         पीके पंचायती ने बताया कि अतिक्रमण की जद में आने वाले सभी मकानों को तोड़ा जाएगा। मंदिरों को विस्थापित कर नए स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। मिट्टी तेल हाकर गली में लोगों ने मां दुर्गा मंदिर, शारदा मंदिर और हनुमान मंदिर बनाया है। दो मंदिरों की मूर्तियों को सम्मान के साथ लोगों के सहयोग से हटाया गया है। मूर्तियों को सुरक्षित स्थान में रखा गया है। अतिक्रमण हटने के बाद शासन के निर्देश और लोगों की आस्था के अनुसार सुरक्षित स्थान पर मूर्तियों को प्राण प्रतिष्ठित किया जाएगा।

close