छत्तीसगढ़ में दिव्यांग बच्चों के लिए 500-1000 बेड्स के 12 हॉस्टल बनेंगे

Shri Mi
3 Min Read

divyang_bed_hostelsनईदिल्ली(सीजीवाल)।दिव्यांग बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ में पांच सौ और सौ बिस्तरों के कुल 12 छात्रावास के निर्माण की जल्द ही केन्द्र से स्वीकृति मिलने की संभावना है। नई दिल्ली के शास्त्री भवन में छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशिला साहू और केन्द्रीय समाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत के बीच आज हुई मुलाकात में केन्द्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ सरकार के प्रस्तावों को जल्द स्वीकृति करने का आश्वासन दिया। रमशिला साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सुगम्य भारत अभियान के अंतर्गत 22  शासकीय भवनों को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाने हेतु केन्द्र को कुल 14 करोड़ 17 लाख का प्रस्ताव भेजा गया था। केन्द्रीय मंत्री ने इस कार्य के लिए साढ़े छः करोड़ की राशि प्रथम किश्त के रूप में आज जारी कर दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि सुगम्य भारत अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 500 सीटों के छह और 100 सीटों के छह छात्रावास भवन निर्माण के प्रस्ताव केेेन्द्रीय मंत्री को दिये गये है। केन्द्रीय मंत्री ने इसकी जल्द स्वीकृति दिये जाने का भरोसा दिया है।

श्रीमती साहू ने बताया कि दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए 27 जिलों में कौशल उन्नयन प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना किया जाना है। उन्होंने प्रति केन्द्र भवन निर्माण, तथा हितग्रहियों को प्रतिवर्ष प्रशिक्षित किये जाने हेतु में केन्द्र से 72 करोड़ की राशि प्रदाय किये जाने की भी मांग की है।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न प्रस्तावों जैसे – सेनसरी पार्क हेतु 50 लाख रूपये, ए.डी.आई.पी. योजना के तहत सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग के लिए 10.83 लाख रूपये, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र हेतु सर्वसुविधायुक्त वरिष्ठ बहु सेवा केन्द्र स्थापित किये जाने हेतु एक करोड़ रूपये की राशि सहित वर्ष 2016-17 में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत एक करोड़ 79 लाख रूपये की केन्द्रीय सहायता दिये जाने की भी मांग केन्द्र से की है। श्रीमती साहू ने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि उक्त प्रस्ताव केन्द्र को भेजे जा चुके है। केन्द्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उक्त प्रस्तावों पर जल्द आवश्यक कार्यवाही किये जाने का भरोसा दिया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close